‘अल्लाह’ आपको ‘जन्नत’में स्थान दे… आपकी कमी हमेशा खलेगी’ – हत्यारे शहाबुद्दीनकी मृत्युपर राष्ट्रीय जनता दलमें शोक


०२ मई, २०२१
 शनिवार, ०१ मईको देहलीके पण्डित दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सालयमें हत्यारे मोहम्मद शाहबुद्दीनकी ‘कोरोना’ संक्रमणसे मृत्य हो गई । वह कुख्यात अपराधी था और अनेक अपराधोंके लिए, देहलीके तिहाड कारागृहमें, आजीवन कारावासका दण्ड भोग रहा था ।
 राष्ट्रीय जनता दलके नेता और बिहार विधानसभामें नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादवने ‘ट्वीट’कर जिहादी शहाबुद्दीनके निधनपर शोक व्यक्त करते हुए लिखा, “पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीनका ‘कोरोना’ संक्रमणके कारण असमय निधनकी दुःखद सूचना पीडादायक है । ईश्वर उनको स्वर्गमें स्थान दे, परिवार और शुभचिन्तकोंको सम्बल प्रदान करे । उनका निधन दलके लिए अपूरणीय क्षति है । दुखकी इस समयमें राजद परिवार शोक संतप्त परिजनके साथ है ।”
उल्लेखनीय है कि हत्यारे मोहम्मद शहाबुद्दीनने चंदा बाबूके दो बेटोंको ‘तेजाब’से नहलाकर मार डाला था । इस प्रकरणमें उनका तीसरा बेटा साक्षी था; परन्तु इससे पूर्व कि वो न्यायालय पहुंचता, उसकी भी हत्याकर दी गई ।
     एक जघन्य अपराध करनेवालेके लिए कुख्यात नेताके निधनपर इसप्रकार शोक व्यक्त करना यह दर्शाती है कि आजकी राजनीति कितनी सड चुकी है ! ऐसी निकृष्ट राजनीतिका जितना शीघ्र सर्वनाश हो उतना ही इस देशके लिए अच्छा होगा और यह हिन्दू राष्ट्रकी स्थापनासे ही साध्य हो सकता है ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution