शशि थरूरने फिर दिया विवादित वक्तव्य, कांग्रेसने किया किनारा


जुलाई १९, २०१८

भाजपाकी युवा शाखाके सदस्योंद्वारा कांग्रेस नेता शशि थरूरके यहां स्थित कार्यालयकी भितको विरूपित किए जानेके कुछ दिवस पश्चात ही उन्होंने यह प्रश्न करके नया विवाद खडा कर दिया है कि क्या ”हिन्दू धर्मका तालिबानीकरण आरम्भ हो गया है ?”
        
कांग्रेसने आज एक बार फिर कहा कि नेताओंको वक्तव्य देते समय सम्भलकर बोलना चाहिए । थरूरकी टिप्पणियोंके बारेमें पूछे जानेपर कांग्रेस नेता के सी वेणुगोपालने पत्रकारोंसे कहा, ”हमने पहले ही अपनी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट कर दी है । जब भी नेता बोलते हैं तो उन्हें अपनी भाषाको लेकर बहुत सावधान रहना चाहिए । यह पहले ही कहा जा चुका है ।
      
तिरूवनन्तपुरमसे कांग्रेसी सांसदने केन्द्रद्वारा राज्यको कथित रूपसे अनदेखा करनेके विरुद्ध कल आयोजित विरोध प्रदर्शनमें केरलके विपक्षी ‘यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट’के (यूडीएफ) कार्यकर्ताओंसे कहा, ”वे मुझसे पाकिस्तान जानेके लिए कह रहे हैं । यह निर्णय करनेका अधिकार उन्हें किसने दिया कि मैं उनके जैसा हिन्दू नहीं हूं; इसलिए मैं भारतमें नहीं रह सकता ?
      
उन्होंने कहा, ” ‘हिन्दू राष्ट्रकी भाजपाकी बात वास्तवमें बहुत भयावह है और यह इस देशको तोड देगी ! क्या हिन्दू धर्मका तालिबानीकरण आरम्भ हो गया है ? भाजपाकी युवा शाखा, भारतीय जनता युवा मोर्चाके सदस्योंने सोमवारको थरूरके कार्यालयको विरूपित करते हुये उनसे ‘हिन्दू पाकिस्तान’ सम्बन्धी टिप्पणीके लिए क्षमा मांगनेको कहा था ।

थरूरने आज संसद भवनके बाहर पत्रकारोंसे बातचीतमें अपनी टिप्पणियोंका बचाव किया और उन लोगोंकी आलोचनाकी जो उन्हें पाकिस्तान जानेके लिए कहते हैं । उन्होंने कहा, ”मैं इस देशका नागरिक हूं, जन प्रतिनिधि होनेके नाते मेरे पास अपने विचार रखनेका अधिकार है । उनके बारेमें पूछे जानेपर कि वह अपनी टिप्पणियोंसे देशको तोडनेका प्रयास कर रहे हैं, इसपर कांग्रेस नेताने कहा कि ऐसा नहीं है । उन्होंने कहा, ”यदि भारतको एक धर्म के लिए बनाएंगे तो शायद उससे देश टूट सकता है । जब सभी लोग साथ रहेंगे तो देश कैसे टूटेगा। उन्होंने कहा, ”मैं अपना कोई बयान वापस नहीं ले रहा हूं। उन लोगोंको क्षमा मांगनी चाहिए, जिन्होंने केरलमें मेरे कार्यालयपर आक्रमण किया ।
        
तिरुवनन्तपुरममें थरूरके कार्यालयमें तोडफोडकी घटनाके सम्बन्धमें कल भाजयुमोके पांच कार्यकर्ताओंको बन्दी बनाया गया । लोकसभामें आज थरूरने अपने कार्यालयपर हुए आक्रमणका विषय उठाया और अपने प्राणोंको संकट होनेका दावा करते हुए आरोप लगाया कि देशमें असहिष्णुता बढ रही है ।

स्रोत : लाइव हिन्दुस्तान



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution