शास्त्र वचन


ज्ञानमुत्पद्यते पुंसां क्षयात् पापस्य कर्मणः ।

यथादर्शतले प्रख्ये पश्यत्यात्मानमात्मनि ॥

अर्थ : मनु, बृहस्पतिसे कहते हैं : पापकर्मोंका क्षय होनेसे ही मनुष्योंके अन्तःकरणमें ज्ञानका उदय होता है । जैसे स्वच्छ दर्पणमें ही मानव अपने प्रतिबिम्बका दर्शन कर सकता है ।

स्वभावयुक्त्या युक्तस्तु स नित्यं सृजते गुणान् ।

ऊर्णनाभिर्यथा सूत्रं विज्ञेयास्तन्तौवद् गुणाः ॥

अर्थ : भीष्म, युधिष्ठिरसे कहते हैं : आत्मा अपने स्वरूपमें स्थित रहकर ही सदा गुणोंकी सृष्टि करती है । ठीक उसी प्रकार, जैसे मकडी अपने स्वरूपमें स्थित रहती हुई जाला बनाती है । मकडीके ही समान समस्त गुणोंकी सत्ता समझनी चाहिए ।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution