दूरदर्शनपर अब ‘शेख चिल्ली’का हिन्दू विरोधी प्रचार बन्द, योगका किया था उपहास 


१९ दिसम्बर, २०२०
       दूरदर्शनपर बच्चों हेतु प्रसारित ‘कार्टून’ धारावाहिक ‘शेख चिल्ली एंड फ्रेंड्स’में योगका उपहास किए जानेसे विवाद हो गया है । इसके एक धारावाहिकमें शेख चिल्ली, जिसे एक मुसलमान पात्रके रूपमें दर्शाया गया है, वह अपने मित्रों संग मिलकर एक योग गुरुका उपहास करता है । निर्माता इस धारावाहिकके उस भागके अन्तिम चरणमें योग गुरुओंको प्रेत अथवा चुडैलके रूपमें दर्शाते हैं ।
          यह धारावाहिक अगस्त २०२० से बच्चोंके मनोरंजन हेतु प्रसारित होनेवाले कुछ धारावाहिकोंके संग प्रातः ८ बजे प्रसारित किया जाता था । इस धारावाहिकके कथानकमें शेख चिल्ली अपने झुनझुन नगरके मित्रोंके संग अपने कार्योंद्वारा अपने मित्रों हेतु समस्याएं उत्पन्नकर दर्शकोंके लिए हास्यका कारण बनता है ।
           हिन्दू धर्मपर आघात होता रहता है । अन्य किसी धर्मपर ऐसे आघात एक तो होते नहीं, हो जाएं तो वे हिंसक हो उठते हैं । हमारी शान्ति और सहनशीलताका दुरुपयोगकर हमारे धर्मका परिहास किया जाता है । ऐसे निर्माता, निर्देशक, कथा लेखकोंके लिए कठोर दण्डका प्रावधान होना चाहिए; जिससे कोई हमारे धर्मका उपहास करनेका दुस्साहस न करे । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution