श्रीनगरके शीतलनाथ मन्दिरके द्वार ३१ वर्षों बाद खुले: आतङ्कियोंने जलाकर नष्ट किया था, विशेष पूजा तथा दर्शन प्रारम्भ 


१८ फरवरी, २०२१ 
              श्रीनगरके शीतलनाथ मन्दिर, जिसके पट ३१ वर्षोंसे बन्द मन्दिर पडे थे; उसे १६ फरवरीको वसन्त पंचमीके शुभमुहर्तपर दर्शनके लिए खोला गया । यह मन्दिर श्रीनगरके हब्बा कदल क्षेत्रमें स्थित है । स्थानीयजनकी  इस मन्दिरको पुनः खोलनेमें बडी भूमिका है । स्थानीय रहवासी मुसलमानोंने भी इस कार्यमें सहायता की है ।  शीतलनाथ मन्दिरमें आयोजित पूजनके एक आयोजक रविन्द्र राजदानने बताया कि स्थानीयजनने स्वच्छतामें सहायता की है; जिससे पूर्वके समान पूजन किया जा सके । प्रत्येक वर्ष वसन्त पंचमीको बाबा शीतलनाथ भैरोंकी जयन्तीपर यहां पूजन किया जाता था । यहां मेला भी लगता था । आतङ्कियोंने १९९१में इसे जलाकर नष्ट कर दिया था ।
        उल्लेखनीय है कि कश्मीर घाटीमें आतङ्कियोंके आक्रमण और उत्पातसे पूर्व यहां अनेक कश्मीरी पण्डित परिवार निवास करते थे । अब वे पुनः घाटीमें बसनेके इच्छुक हैं, जिसके लिए वे शासनसे सहायताकी अपेक्षा करते हैं ।
       कश्मीर घाटीमें ५०० से अधिक मन्दिर भंग किए गए हैं । केन्द्र शासनको सभी देवालयोंका पुनर्निर्माण कर वह वैभव पुनः प्राप्त करवाना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ 

स्रोत : ऑप इंडिया



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution