कोरोना ‘वैक्सीन’ बनानेवाले संस्थानको शिवसेनाके लोगोंने घेरा
०२ मई, २०२१
विश्वमें निरन्तर ‘वैक्सीन’की मांग बढती जा रही है । इसी मध्य ‘कोविशील्ड वैक्सीन’ बनानेवाले ‘सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया’के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अदार पूनावालाने कोरोनाके ‘वैक्सीन’की आपूर्ति बढानेको लेकर अपने ऊपर राजनीतिक दबावकी बात कही है ।
पत्रकार राहुल कंवलने कहा है कि अदार पूनावालाने उन्हें दृश्यपट भेजे हैं, जिसमें शिव सेनाके ‘गुंडे’ उनकी निर्माणशालाके बाहर खडे होकर उन्हें धमकी दे रहे थे और ‘वैक्सीन’की मांग कर रहे थे ।
केन्द्र शासनसे सुरक्षा मिलनेके पश्चात पहली बार इस विषयपर चर्चा करते हुए पूनावालाने अपना मत व्यक्त किया है और बताया कि भारतके कुछ प्रभावशाली लोग आक्रामक रूपसे उनपर दबाव बना रहे हैं । उन्होंने बताया कि उनके पास भारतके कई राज्योंके मुख्यमन्त्रियों, व्यावसायिक लोगोंके आक्रामक चलभाष आ रहे हैं । सबके सब उन्हें शीघ्रसे शीघ्र ‘कोविशील्ड’की आपूर्तिके लिए कह रहे हैं ।
शासनका दायित्व है कि वह अपने ऐसे नागरिकोंकी सुरक्षा करे ! यदि स्थानीय शासन अपने कर्तव्यका पालन नहीं करता तो उसे दण्डित करनेका साहस केन्द्र शासनको करना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply