जून २७, २०१८
राजस्थानमें गायोंके संरक्षणके लिए मद्यपर (शराब) बीस प्रतिशत ‘सरचार्ज’ (cow cess) लगानेपर कांग्रेसने विरोध किया है । राजस्थानके पूर्व मुख्यमन्त्री अशोक गहलोतने कहा कि मद्यके रूपयोंसे गायोंका संरक्षण ठीक नहीं है । शासन इन रूपयोंका प्रयोग गायोंके लिए नहीं करे ! राजस्थान शासनने स्पष्ट किया कि यह आवश्यक नहीं कि यह केवल गायोंके लिए ही प्रयोग होगा ।
राजस्थान शासनके मद्यपर बीस प्रतिशत अधिशुल्कको लेकर विवाद हो गया है । राज्य शासनने मद्यपर अधिशुल्क लगाने से पूर्व निर्धारित किया था कि यह गायोंके संरक्षणपर व्यय होगा । गौशालाओंको अनुदानके रूपमें दिया जाएगा; लेकिन अधिशुल्क लगानेके आदेशके बाद कांग्रेसने विरोध आरम्भ कर दिया ।
कांग्रेसके विरोधके बाद अब शासन भी आदेशको लेकर बचावकी मुद्रामें आ गई है । शासनके एक मन्त्रीने स्पष्टीकरण दिया है कि मद्यपर २० प्रतिशत अधिशुल्क केवल पैसा एकत्रित करनेके लिए लगाया गया है । आवश्यक नहीं कि यह गायोंके संरक्षणपर ही व्यय हो ।
राजस्थान शासनको इस विवादका पूर्वानुमान था; इसलिए वित्त विभागको मद्यपर अधिशुल्कका पैसा गायोंपर व्यय करनेके आदेशके पश्चात अधिशुल्क लगानेके आदेशमें गायोंके संरक्षणपर व्यय करनेका वर्णन नहीं किया; यद्यपि शासनके पास गौशालाओंको अनुदानका पैसा देनेके लिए इस अधिशुल्कके अतिरिक्त अभी कोई विकल्प नहीं; क्योंकि गौशालाओंको मिल रहा केन्द्र सरकारसे अनुदान बन्द हो चुका है !
स्रोत : न्यूज 18 इण्डिया
Leave a Reply