श्रीनगरमें पृथकवादी तत्त्वोंने भीडके साथ मिलकर, पुलिस अधिकारीकी जघन्य हत्या की !
श्रीनगरमें जामा मस्जिदके बाहर एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारीको पीट-पीट कर मार डालनेकी घटनापर जम्मू-कश्मीरकी मुख्यमन्त्री महबूबा मुफ्तीने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि यदि इस राज्यके पुलिस अधिकारियोंके धैर्यका बांध टूट गया तो गम्भीर परिणाम हो सकते हैं ।
इस राज्यके राजनेता पहले तो अपने वक्तव्योंसे पृथकवादी गतिविधियोंको प्रोत्साहन देते हैं और अब, जब उनकी धृष्टता सभी सीमाओंको पार कर चुकी हैं तो उन्हें इसके गम्भीर परिणाम हेतु सावधान कर रहे हैं । आरम्भसे ही यदि इन आतंकवादियोंके कुकृत्योंको सतर्कतासे नियन्त्रित किया जाता तो आज यह स्थिति निर्माण ही नहीं होती ! अब स्थिति गम्भीर क्या, यह तो हाथसे निकलती हुए दिखाई दे रही है | यदि इन पृथकवादी तत्त्वों एवं उनके प्रति सहानुभूति रखनेवालोंको कठोरतम दण्ड नहीं दिया गया तो उस राज्यमें खुलकर गृहयुद्ध समान स्थिति निर्माण हो जाएगी । (२४.६.२०१७)
Leave a Reply