अगस्त १४, २०१८
श्रीनगर: : स्वतन्त्रता दिवसकी पूर्व संध्यापर लाल चौक सिटी सेण्टरपर श्रीनगरसे बाहरके छह लोगोंने ध्वज फहरानेका प्रयास किया; लेकिन स्थानीय लोगोंके विरोधसे इस पूरे घटनाक्रमने विचित्र रूप ले लिया । यहां तक कि ध्वजारोहणके प्रयासको लेकर तीन लोगोंका स्थानीय लोगोंसे झगडा हो गया ! स्थानीय निवासियोंने उनकी पिटाईका भी प्रयास किया; लेकिन पुलिस ठीक समयपर आई और उन्हें वहां से निकालनेमें सफल रही ।
पुलिसने बताया कि स्पष्ट रूपसे श्रीनगरके बाहरके लोगोंने जब लाल चौकके ऐतिहासिक घण्टाघरपर ध्वज फहरानेका प्रयास किया तो वहां स्थानीय लोग एकत्रि हो गए । स्थानीय लोगोंने इसके पश्चात ध्वजारोहणके विरोधमें नारेबाजी आरम्भ कर दी ।
भीडके आक्रोशको समझते हुए छहमें से तीन लोग वहांसे भाग निकले; लेकिन शेष लोगोंकी स्थानीय लोगोंसे बहस हो गई । पुलिसने समयपर हस्तक्षेप करते हुए तीनोंको वहांसे निकाल लिया । उन्होंने बताया कि तीनोंको बादमें छोड दिया गया ।
स्रोत : जी न्यूज
Leave a Reply