राहुल गांंधीकी मोगा रैलीमें नहीं बोलने देनेपर सिद्धूने कहा, मुझे बता दिया गया मेरा स्थान !


मार्च १०, २०१९


वैसे तो देशमें कई नेता हैं, जोकि अनुचित कृत्योंसे समाचारोंमें रहते हैं; परन्तु इन सबमें वर्तमानमें नवजोत सिंह सिद्धू सबसे उच्च हैं ।

पुलवामा आक्रमणके पश्चात सिद्धूने पाकिस्तानप्रेमके नए नूतन कीर्तिमान बनाए थे, जिसे लेकर उनके विरुद्घ समूचे देशमें क्रोध है । सिद्धूने पाकिस्तानको निर्दोष बताया, फिर सेनाके ‘एयर स्ट्राइक’पर लक्ष्य साधा, पाकिस्तानकी मीडियामें छाए और पाकप्रेम उजागर किया ।

कांग्रेसको चुनावमें प्रतिस्पर्धा करनी है और सिद्धूको लेकर लोगोंके मनमें जो आक्रोश है, अब कदाचित कांग्रेस भी समझने लगी है । शुक्रवार, ८ मार्चको राहुल गांधीने पंजाबमें मोगा रैली की थी और राहुल गांधीकी इस रैलीमें सिद्धू भी आए थे; परन्तु उन्हें इस रैलीमें एक भी शब्द बोलने नहीं दिया गया और सिद्धू बोलनेके लिए स्वयंको बुलाए जानेके लिए बैठे-बैठे देखते रहे और इसी कारण सिद्धू क्रोधित हो गए है !

उनका कहना है कि लगता है मैं अच्छा वक्ता नहीं हूं और न ही अच्छा प्रचारक हूं । उन्होंने कहा कि मुझसे सम्बोधन करवाया जाना है या नहीं, यह निर्धारित करना मेरा नहीं पार्टीका कार्य है; परन्तु मुझे बोलनेका अवसर न देकर पार्टीने मुझे मेरा स्थान बता दिया है ।



“सिद्धू गत कुछ समयसे वे कृत्य कर रहे हैं, जिसे राष्ट्रद्रोह कहा जाता है; परन्तु चूंकि उनके ये कृत्य कांग्रेसके अनुसार ही है; परन्तु चुनावका भी समय है तो उन्हें अनदेखा किया जा रहा है और किया भी जाना चाहिए । यदि गत दिवसोंके सभी वक्तव्य पढे जाए तो किसी भी राष्ट्रप्रेमीको इनके मुखसे ही घृणा हो जाएगी तो कांग्रेस एऐसेमें अपने पांवपर कुल्हाडी नहीं मारना चाहती है; परन्तु अभी भी संरक्षण दिए हुए है, यह सभी स्मरण रखें । सभी राष्ट्रद्रोहियोंका अन्तिम गतव्य कांग्रेस ही रहता है, यह प्रायः प्रतिदिन ही देखनेको मिलता है; अतः अब भारतके लोगोंको ही निर्णय करना है कि उन्हें क्या चुनना है !” – सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : दैनिक भारत



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution