अगस्त २०, २०१८
पंजाबके मन्त्री, कांग्रेस नेता और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धूपर मुजफ्फरपुरमें देशद्रोहका अभियोग प्रविष्ट किया गया है । सिद्धूपर देशद्रोहकी धाराएं ‘१२४ए, १५३बी, ५०४ आइपीसी’के अन्तर्गत अभियोग प्रविष्ट किया गया है । यह अभियोग मुजफ्फरपुरके सीजेएमके न्यायालयमें प्रविष्ट किया गया है ।
अधिवक्ता सुधीर ओझाने सिद्धूके विरूद्ध यह अभियोग प्रविष्ट कराया है और उनपर आरोप लगाया है कि सिद्धू पाकिस्तान सेना प्रमुखसे गले मिले और ऐसा करके उन्होंने देश और सेनाका अपमान किया है । इसकी सुनवाई २४ अगस्तको की जाएगी ।
आपको बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू इमरान खानके प्रधानमन्त्री पदके शपथ ग्रहण समारोहमें गए थे, जिसके पश्चात नवजोत सिंह सिद्धू विवादोंमें फंस गए हैं । शपथ ग्रहण समारोहमें सम्मिलित होनेके पश्चात सिद्धू पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल बाजवा से गले मिले थे, जिसके पश्चात भारतमें निरन्तर हंगामा हो रहा है ।
भाजपाने भी सिद्धूपर तंज कसा है तो वहीं पंजाबके मुख्यमन्त्री कैप्टन अमरिन्दर सिंहने भी सिद्धूपर निशाना साधा है । उन्होंने कहा है कि प्रतिदिन हमारे जवान हुतात्मा हो रहे हैं । कुछ माह पूर्व ही मेरी रेजिमेंटके एक अधिकारी सहित तीन जवान हुतात्मा हो गए, जिसके आदेशपर ये सब हो रहा है, उसे गले लगाने से पहले उन्हें सोचना चाहिए था !
सिद्धूने अपने बचावमें कहा है कि यदि कोई मेरे पास आता है और कहता है कि हमारी संस्कृति एक ही है और हम गुरु नानकके ५५०वें प्रकाश पर्वपर करतारपुर सीमाको खोलेंगे तो मैं क्या करता ? मैं तो घृणाकी अग्निको कम करने गया था ।
“सिद्धूके इस राष्ट्रद्रोही कृत्यके पश्चात भी उन्हें देशमें आने दिया गया ! हिन्दछ राष्ट्रमें ऐसे द्रोहियोंको देशसे त्वरित बाहर किया जाएगा !” – सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : जी न्यूज
Leave a Reply