भाईकी हत्याके पश्चात पाकिस्तानके पहले सिख ‘एंकर’को कारावाससे हत्यारा दे रहा धमकी


२४ जनवरी, २०२१
     पाकिस्तानके पहले सिख ‘टेलीविजन एंकर’ हरमीत सिंह अपने छोटे भाई रविंद्र सिंहके हत्यारोंद्वारा कथित रूपसे धमकी मिलनेके पश्चात देश छोडनेका विचार बना रहे हैं । उन्होंने कहा कि मेरे पास पाकिस्तान छोडनेके अतिरिक्त और कोई दूसरा विकल्प नहीं है । वह मुझे और मेरे परिवारको धमकी दे रहा है । यदि पुलिस हत्याके आरोपी एजाज और इब्राहिमके विरुद्ध कार्यवाही नहीं कर सकती है तो वो और क्या कर सकते हैं ?
     उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष जनवरी २०२० में हरमीत सिंहके भाई रविन्द्र सिंहकी पेशावरमें गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिस समय वह अपने विवाह हेतु सामान क्रय करने गए थे । उनकी हत्या उसीकी ‘मंगेतर’के पुरुषमित्र एजाज और एक दूसरे व्यक्ति इब्राहिमने की थी ।
     हरमीत सिंहका आरोप है कि उसे कारावाससे धमकी भरे फोन आ रहे हैं, जिसमें उसके भाईकी हत्याका एक आरोपी बंद है ।
        पाकिस्तानमें अल्पसङ्ख्यकोंको आए दिन उत्पीडनका सामना करना पडता है । यह उत्पीडन शासनद्वारा सरंक्षित होता है । इस उत्पीडनको रोकनेके लिए न तो वहांका प्रशासन कुछ करता और न ही शासन । देखनेवाली बात यह है कि वहांकी न्यायिक व्यवस्था भी तटस्थ रहती है । जब रक्षक ही भक्षक बन जाए, तो अल्पसङ्ख्यक सिख, हिन्दू अन्य धर्मके लोग कैसे सुरक्षित रह सकते हैं ? पाकिस्तान जैसे देशकी मानचित्रसे ‘पहचान’ समाप्तकर इस समस्याको सदा-सदाके लिए हल कर देना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ

 

स्रोत : ऑप इंडिया



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution