अपहरणकर बलपूर्वक इस्लामी धर्मान्तरणमें भाईको हुआ कारावास, बहनने सिख युवतीके साथ नहीं स्वीकार किया था उसका सम्बन्ध
२ जुलाई, २०२१
श्रीनगरके रैनावारीमें सिख युवतीके अपहरण और इस्लामिक धर्मान्तरणके प्रकरणमें कारावासमें बन्दी आरोपित शाहिद नजीर भट्टके परिवारके सदस्योंने बताया है कि वह कभी भी एक सिख युवतीके साथ शाहिदके सम्बन्धोंके पक्षमें नहीं थे ।
शाहिदकी बहन रुकैया भट्टका कहना है कि उसका परिवार शाहिद और सिख युवतीके निकाहसे अनभिज्ञ थे । शाहिदके घरसे चले जानेके पश्चात परिवारके सदस्योंका उससे कोई सम्पर्क नहीं था, वरन पुलिससे शाहिदके विषयमें जानकारी मिली ।
अकाली दलके राष्ट्रीय प्रवक्ता मनजिंदर सिंह सिरसाने सिख युवतीके धर्मान्तरण और बलपूर्वक निकाहका आरोप लगाते हुए गृहमन्त्री अमित शाहसे मांगकी थी कि जम्मू और कश्मीरमें उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेशकी भांति धर्मान्तरण विधान लागू किया जाए ।
मुसलमान युवक भले ही वह विवाहित क्यों न हों, हिन्दुओं और अन्य पन्थकी युवतियोंको फंसाकर अपना ‘लव जिहाद’का मन्तव्य पूर्ण करते हैं । यह उनका मुख्य कार्य ही है; अतः इसके विरुद्ध केन्द्र शासनको कठोर विधान बनाना आवश्यक है; अन्यथा इस जिहादी पन्थपर नियन्त्रण करना कठिन होगा और यह प्रतीत होता है कि अब सब हिन्दू राष्ट्र स्थापित होनेके पश्चात ही होगा । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply