फरवरी १८, २०१९
जम्मू-कश्मीरके पुलवामामें आतंकी आक्रमणके पश्चात भारत और पाकिस्तानके मध्य कहासुनीका वातावरण बना हुआ है । भारतके प्रत्येक कोनेसे पाकिस्तानको पाठ पढानेकी मांग चल रही है । इस मध्य पाकिस्तानी नट अली जफरने पाकिस्तानके प्रधानमन्त्री इमरान खानके वक्तव्यकी ट्विटरपर प्रशंसा की ।
पुलवामाकी घटनासे क्रोधित लोगोंने प्रसार माध्यमपर उसे भारत आनेपर पाठ पढानेकी चेतावनी दी । पुलवामाके पश्चात भारत और पाकिस्तानके मध्य वर्तमान स्थितिपर इमरान खानने बिना साक्ष्य भारतकी ओरसे निरन्तर दोषारोपण करनेकी बात की । इमरानने कहा, “पुलवामामें हो रही जांचको लेकर पाकिस्तान भारतका समर्थन करेगा । यदि इस आक्रमणका पाकिस्तानके साथ सम्बन्ध मिलता है तो हम दोषियोंपर कार्यवाही करेंगे ।”
इसके अतिरिक्त इमरानने यह भी कहा कि यदि भारत हमपर आक्रमण करेगा तो हम भी उत्तर देंगे । उनके इसी वक्तव्यको लेकर पाकिस्तानी नट अली जफरने ‘ट्विटर’पर लिखा, “क्या स्पीच है सर !”
जफरकी प्रतिक्रिया भारतीयोंको पसंद नहीं आई । लोगोंने यह तक कह डाला कि पुनः भारत मत आना, अन्यथा पिटाई होगी । एक उपभोक्ताने लिखा, “अब आके दिखा भारतमें । एक और उपभोक्ताने लिखा, “वृत्तिहीनतामें (बेरोजगारीमें) मानव क्या-क्या अनाप-शनाप सोचता है । बता दें कि अली जफरने बॉलीवुड चलचित्र ‘तेरे बिन लादेन, डियर जिंदगी, किल दिल’ जैसे कई चलचित्रोंमें काम किया है ।
“पाकिस्तानी गायक और अभिनेता भारत आते हैं और भारतमें धन अर्जितकर पाकिस्तान जाते हैं और विषवमन करते हैं ! ऐसी शत्रुपोषक नीतिवाला राष्ट्र सम्भवतः भारत ही होगा ! अब यदि भारतको आगेतक जाना है तो इस शत्रुपोषक नीतिको छोडकर शत्रुदमनकारी नीतिको अपनाना होगा । शान्ति-शान्ति कर मौलवियोंने बंगाल, केरल, उत्तरप्रदेश सहित ८-९ राज्योंको इस्लामसे भर दिया है, अब भी शान्तिका राग नहीं छोडा तो भारतको अनेक कठिनाईयोंका सामना करना पडेगा !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : आजतक
Leave a Reply