विभाजनके पश्चात पाकिस्तानमें ‘सीता रोड’को बनाया गया रहमानी नगर, तीव्र झंझावातने (आंधीने) दिखाया वास्तविक नाम
२७ मार्च, २०२१
पाकिस्तानमें देवी सीताके नामवाले मार्गका नाम परिवर्तितकर रहमानी नगर रखा गया । तीव्र ‘आंधी’ने ऊपरका फलक उडा दिया तो उसके उकेरे हुए पत्थरपर ‘सीता रोड’ स्पष्ट दिखाई देने लगा । इसकी सूचना ‘सोशल मीडिया’के एक व्यक्तिने देते हुए लिखा कि दादू जनपदमें ‘सीता रोड’ नामक स्थानक (स्टेशन) स्थापित किया गया था और मुसलमानोंने इसे रहमानी नगर बना दिया था । आज तीव्र ‘आंधी’ने उसका मूल नाम उजागर कर दिया है ।
पत्थरकी संरचनापर बनाया गया ‘सीतारोड’का नाम, धातुकी एक परत लगाकर छिपाया गया था, जिसपर उर्दूमें रहमानी नगर लिख दिया गया था । पाकिस्तान बननेके पश्चात ऐसे कई पारम्परिक स्थलोंके नाम परिवर्तित किए गए, जिनके नाम हिन्दुओं और सिखोंके नामपर थे ।
कराचीमें रामबागको आरामबाग बनाया गया, लाहौरमें कृष्ण नगरको इस्लामपुर, कसूरमें वान राधाका नाम हबीबाबाद, भाई फेरुका नाम फूल नगर बना दिया गया । अयोध्यामें बाबरी ढांचा ध्वस्त होनेपर, लाहौरके जैन मन्दिर चौकको बाबरी मस्जिद चौक बना दिया गया तथा लक्ष्मी चौकको मौलाना जफर नाम दे दिया गया ।
ऐसा ही भारतमें भी किया गया है और ऐसे सभी स्थानोंके नाम उनके प्राचीन नामोंपर रखे जाने चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply