कश्मीरके पत्रकारने ‘पोस्ट’ किया भारत विरोधी दृश्यपट, बनाया गया बन्दी, असत्य समाचार दिखानेपर इस संस्थानके अनेक पत्रकारोंपर हुई है कार्यवाही


०९ जनवरी, २०२२
      जम्मू-कश्मीर ‘पुलिस’ने एक कथित पत्रकारको आतङ्कीकी मृत्युके पश्चात सम्बन्धित दृश्यपटको ‘पोस्ट’के आरोपमें बन्दी बनाया है । बन्दी बनाए गए पत्रकारका नाम सज्जाद अहमद डार है और उसे बांदीपोरा जनपदसे पकडा गया है । सज्जाद अहमद ‘ऑनलाइन पोर्टल द कश्मीर वाला’के लिए कार्य करता था । ‘पुलिस’ने शनिवार ८ जनवरीको अभिरक्षामें लिए जाने पुष्टि की ।
       जिस दृश्यपटको सज्जाद गुलने ‘पोस्ट’ किया था । उसमें महिलाओंका एक समूह भारत विरोधी उद्घोष लगा रहा है । यह दृश्यपट मारे गए आतङ्कीके परिजनका बताया जा रहा है । इसी दृश्यपटमें पाकिस्तान और जाकिर मूसाका समर्थन भी किया जा रहा है । बताया जा रहा है कि दृश्यपट श्रीनगरमें मुठभेके समय हुई आतङ्कीकी मृत्युके पश्चात बनाया गया था । मारे गए आतङ्कीका नाम सलीम पैरी था, जो ‘लश्कर ए तैयबा’का सक्रिय सदस्य था । सलीम ३ जनवरीको श्रीनगरके हरवान क्षेत्रमें मारा गया था ।
       समाचार संस्थानोंके प्रतिवेदन अनुसार, सज्जाद गुलके भ्राताने बताया कि उसको ५ जनवरीको अभिरक्षामें लिया गया था । यह कार्यवाही रात्रि लगभग १० बजे सैनिकोंकी घेरावके समय की गई । कुछ समय पश्चात गुलको ‘पुलिस’की अभिरक्षामें दे दिया गया । परिजनने बताया कि प्राथमिकीकी जानकारी उन्हें ७ जनवरी शुक्रवारको हुई । सज्जाद गुलपर प्रकरण भारतीय दण्ड संहिताकी धारा १२० (ब), १५३ (ब) और ५०५ (ब) के अन्तर्गत प्रविष्ट किया गया है ।
        जिहादीका अभिज्ञान और कार्यक्षेत्र कुछ भी हो; किन्तु मानसिकता जिहाद और भारत विरोधकी ही रहती है । यह लोग अपनी लेखनीसे बौद्धिक आतङ्कवादके भी जन्मदाता बनते हैं । केन्द्रीय शासन और स्थानीय प्रशासनको चाहिए कि इनके पाकिस्तान सहित विदेशी वित्तीय स्रोतोंको पूर्णतया बन्दकर देशद्रोही कार्योंके लिए कठोर दण्ड भी सुनिश्चित करें ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution