सोनिया गांंधीकी भारतीय नागरिकता अयोग्य, गृह मन्त्रालय करेंं जांच !!


मई १, २०१९

भारतके गृह मन्त्रालयने राहुल गांधीको अधिसूचना भेजकर उनसे १५ दिवसोंके भीतर उत्तर मांगा है; परन्तु वो उत्तर नहीं देते तो फिर भारत शासन उनके विरुद्घ वैधानिक कार्यवाही करेगा ।

अधिसूचना राहुल गांधीकी नागरिकताको लेकर भेजी गई है । राहुल गांधीके पश्चात अब सोनिया गांधीकी नागरिकताको लेकर भी बडा प्रश्न खडा हो गया है और यह प्रश्न सुब्रमण्यम स्वामीके एक ‘ट्वीट’के पश्चात खडा हुआ है ।

सुब्रमण्यम स्वामीने कहा है कि सोनिया गांधीको दी गई भारतीय नागरिकता अवैधानिक है और भारतके विधानको तोडकर सोनिया गांधीको नागरिकता दी गई थी । सुब्रमण्यम स्वामीने यह भी कहा कि मैं कुछ दिनोंमें सिद्ध कर दूंगा कि सोनिया गांधीको दी गई नागरिकता अवैधानिक है और विधानको तोडकर दी गई थी ।

सुब्रमण्यम स्वामीने कहा कि भारतकी नागरिकताके लिए कुछ आवश्यक जानकारियोंको देना पडता है; परन्तु सोनिया गांधीने भारतकी नागरिकता लेनेसे पूर्व आवश्यक जानकारियां नहीं दी !

उल्लेखनीय है कि जब सोनिया गांधीको भारतकी नागरिकता दी गई थी, तब केन्द्रमें कांग्रेसका ही शासन था, सोनिया गांधीका वास्तविक नाम अंतोनिया माइनो है और ये इटली मूलकी है । आज भी भारतके अधिकतर लोग सोनिया गांधीके पारिवारिक आधारको बिलकुल भी नहीं जानते हैं ।

 

“छल, छल और छल केवल इसीके बलपर ही कांग्रेस सदैव आगे बढी है । देशका विभाजन हो या झूठ बोलकर अयोग्य व्यक्तियोंके हाथमें सत्ता देना हो, इसमें कांग्रेस सदैव आगे रही है । पहले अपना धर्म परिवर्तित करो, तदोपरान्त लोगोंको धर्मके नामपर विभाजित करो और सत्तापर बैठे रहो, यह कांग्रेसकी संस्कृति रही है । गृह मन्त्रालय इसपर यथाशीघ्र एवं निष्पक्ष जांच करें और यदि दोषी पाए जाते हैं तो कठोर दण्ड प्रदान करें; क्योंकि यह देशके साथ छल है ।”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : डीबीएन



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution