अगस्त ३, २०१८
जम्मू-कश्मीरमें सुरक्षाबलोंको बडी सफलता मिली है । सुरक्षाबलों और आतंकियोंकी भिडन्तमें सुरक्षाबलोंने दो आतंकियोंको मार दिया ! इस मध्य एक जवान गम्भीर रूप से चोटिल भी हुआ । चिकित्साके मध्य वह जवान शहीद हो गया । भिडन्त सोपोरके बहरामपोरा गांवमें हुई है ।
सुरक्षाबलोंको इस गांवमें आतंकियोंके छिपे होनेकी सूचना मिली थी । जिसके पश्चात सुरक्षाबलोंने गांवको घेरकर अन्वेषण अभियान चलाया ।
आतंकियोंने स्वयंको घिरा देख सुरक्षाबलोंपर गोलीबारी कर दी । सुरक्षाबलोंने भी कडा उत्तर दिया और भिडन्तमें अभी तक दो आतंकियोंको ढेर कर दिया है ।
आपको बता दें कि बहरामपोरा गांवमें गुरूवार देर रात सुरक्षाबलों और आतंकियोंके मध्य भिडन्त आरम्भ हुई थी । भिडन्तके मध्य सेनाके जवान विजय कुमार शहीद हो गए ।
सूत्रोंका कहना है कि इन दोनों आतंकियोंने गत शनिवारकी रात्रि सोपोरमें ‘२२ राष्ट्रीय राइफल्स’ शिविरपर ‘यूबीजीएल’ दागा था ! गुरूवारकी रात्रि इन दोनों आतंकियोंके गांवमें छिपे होनेके समाचारपर सुरक्षाबलोंने घिराव किया । घेरा कडा होता देख आतंकियोंने सुरक्षाबलोंपर गोलीबारी की । कार्यवाहीके पश्चात भिडन्त आरम्भ हो गई ।
वहीं उत्तरी कश्मीरके कुपवाडामें सुरक्षाबलोंने गुरूवार दोपहर ‘हिज्ब’के दो आतंकियोंको ढेर कर दिया था । मारे गए आतंकी ‘हिज्ब’से जुडे हुए थे । आतंकियोंसे शस्त्र भी मिले हैं ।
प्रान्तके खुम्रियाल क्षेत्रमें पहले से मिली सूचनाके आधारपर एसएसपी कुपवाडा (ऑपरेशन) शफकत हुसैनके निर्देशनमें जम्मू कश्मीर पुलिसके विशेष अभियान समुहने सेनाकी ‘२८ आरआर और ४१ आरआर’के साथ मिलकर क्षेत्रमें एक नाका लगाया था ।
जांचके मध्य एक वाहनमें सवार आतंकियोंने प्रवेश-द्वारपर तैनात जवानोंपर गोलीबारी की, जिसके प्रत्युत्तरमें जवानोंने भी गोलीबारी की । इसमे ‘हिज्ब’के दो स्थानीय आतंकी मार गिराए गए ।
स्रोत : अमर उजाला
Leave a Reply