सितम्बर ४, २०१८
जम्मू-कश्मीरके सोपोरमें मंगलवारको आतंकियोंने सुरक्षाबलोंके समूहपर हथगोलेसे प्रहार किया । आतंकियोंने ‘सीआरपीएफ’के समूहपर प्रहार किया, जिसमें दो जवान चोटिल हुए हैं । चोटिल जवानोंको चिकित्सालयमें भर्ती करा दिया गया है ।
बता दें कि गत कई दिवसोंसे आतंकियोंने अपनी रणनीतिमें बदलाव किया है । अब वह सीधा सुरक्षाबलों और उनके परिजनोंको लक्ष्य बना रहे हैं ।
यद्यपि सुरक्षाबलोंने आतंकियोंको उत्तर देनेकी तैयारी कर ली है । सोमवार प्रातः घाटीमें सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिसकी ओर से एक बडा अभियान चलाया गया । इस मध्य पुलवामा और शोपियांके कुल २० गांवोंमें एक साथ अन्वेषण अभियान चलाया गया । सुरक्षाबल यहां पर आतंकियोंकी खोजमें लगे हैं । अन्वेषण अभियानके समय लोगों और सुरक्षाबलोंके मध्य झडप हुई ।
इस दौरान १ प्रदर्शनकारी फयाज अहमदकी सिरमें गोली लगने से मृत्यु हो गई । पुलवामामें जालस्थल सेवा बन्द कर दी गई थी । बनिहालसे बारामूला तक रेलयान सेवाको भी बंद किया गया है ।
स्रोत : आजतक
Leave a Reply