सपा नेताका लज्जाजनक वक्तव्य, वायुसेनाने रिक्त घरोंपर किया आक्रमण, कोई आतंकी नही मरा !


फरवरी २७, २०१९

समाजवादी पार्टीके शासनमें मन्त्री रहे विनोद कुमार सिंह पण्डितने वायुसेनाके आक्रमणपर लज्जाजनक वक्तव्य दिया है । उन्होंने कहा कि पाकिस्तानसे सन्धिकर सेनाने रिक्त घरोंपर बम गिराकर प्रशंसा लूटनेका प्रयास किया है !! उन्होंने सेनाकी कार्यवाहीको भ्रामक बताया है ! विनोद सिंहने आरोप लगाया कि भाजपा झूठ बोलनेवालोंका दल है । इसमें कोई भी आतंकी नहीं मारा गया !

उल्लेखनीय है कि वायुसेनाके ‘मिराज विमानों’ने मंगलवार पाकिस्तानमें घुसकर ‘जैश-ए-मोहम्मद’के आतंकी स्थानोंको नष्ट कर दिया था ।

विदेश सचिव विजय गोखलेने प्रेस वार्ताकर बताया कि इन आतंकी शिविरोंको ‘जैश’ अध्यक्ष मसूद अजहरका साला यूसूफ अजहर चला रहा था । उन्होंने बताया कि आतंकी आक्रमण करनेको सज्ज थे; इसलिए भारतने यह कार्यवाही की ।  

 

“लज्जाहीन नेता वातानुकूलित कक्षमें बैठकर ऐसे वक्तव्य देते हैं; क्योंकि उनके अपने पुत्र सेनामें नहीं है । निम्न स्तरकी राजनीति करनेवाले विक्षिप्त मानसिकताके ये लोग भारतीय वीरोंके बलिदान व शौर्यका अपमान कर रहे हैं । क्या ऐसे लोग इस राष्ट्रमें श्वास लेने योग्य भी है ? आगामी हिदू राष्ट्रमें ऐसे क्षात्रहीन, राष्ट्रद्रोहायोंको बोलनेका भी अधिकार नहीं होगा, वक्तव्य तो दूरकी बात है ! केन्द्र शासनसे अपेक्षा है कि ऐसे तथाकथित नेताओंको बन्दी बनाकर कार्यवाही करे !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : लाइव हिन्दुस्तान



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution