‘नमाज’के लिए ‘मस्जिद’ जाना पडता है, विधानसभामें चाहिए कक्ष, उत्तरप्रदेशके ‘सपा’ विधायक इरफान सोलंकीकी सुनिए मांग


७ सिंतबर, २०२१
       उत्तर प्रदेशमें समाजवादी दलके विधायक हाजी इरफान सोलंकीने, विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षितको पत्र लिखकर, विधानसभामें ‘नमाज’के लिए एक कक्ष देनेकी मांग की है । उनका तर्क है कि विधानसभाकी कार्यवाहीके मध्य ‘इबादत’के समय उनके समुदायके लोगोंको ‘नमाज अता’ करनेके लिए ‘मस्जिद’ जाना पडता है । इस कारण, कार्यवाहीमें सम्मिलित होनेमें व्यवधान पडता है । यदि भीतर एक छोटासा कक्ष मिल जाए तो बाहर जानेवाली असुविधासे कुछ विधायकोंको मुक्ति मिल सकेगी ।
     अपने दृश्यपटमें इरफान सोलंकीने झारखंडका उदाहरण देते हुए बताया कि वे इस प्रकारकी समस्याका सामना गत १५ वर्षोंसे कर रहे हैं । जब भी ‘नमाज’का समय होता है तो मुसलमान विधायक कार्यवाही छोडकर ‘नमाज अता’ करने जाते हैं । यदि विधानसभामें ही, एक प्रार्थना कक्ष हो तो ये समस्या समाप्त हो जाएगी ।
    इस दृश्यपटकी ‘कवरेज’पर योगी आदित्यनाथके सूचना परामर्शदाता, शलभ मणि त्रिपाठीने प्रतिक्रिया दी है । वह कहते हैं, “ये यूपी है झारखंड नहीं एवं यहां योगीजीका शासन है ‘कांग्रेस’का नहीं, अब यहां मतके लिए न तो आतङ्की छोडे जाएंगे, न ही बनेगा कोई ‘नमाज’ कक्ष !”
     उत्तप्रदेश शासनद्वारा जो उत्तर दिया गया, वह पूर्णत: उचित है, इसप्रकार जिहादीको जबतक स्पष्ट रूपसे मना नहीं करते हैं, तबतक वे अपने मनानुसार कार्य करनेका प्रयास करते हैं । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution