उत्तरप्रदेशके गाजीपुर स्थित श्रीराम मन्दिरसे अष्टधातुकी ३ मूर्तियोंकी चोरी
२८ मार्च, २०२२
उत्तरप्रदेशके गाजीपुर जनपदके सैदपुरके प्रभाग ६ में स्थित ‘श्रीरामजानकी’ मन्दिरसे देवताओंकी ३ मूर्तियां चोरी चली गई हैं । इस मन्दिरमें श्रीकांत जायसवालका परिवार सेवारत है । सदैवकी भांति रात्रि १० बजे आरती करके उनका परिवार घर गया । प्रातः जब वे मन्दिर आए, तो देवताके मन्दिरके वस्त्र यत्र-तत्र फैले पडे थे । अष्टधातुसे निर्मित ३ मूर्तियां चोरी हो चुकी थीं । ‘पुलिस’ घटनाका संज्ञान लेकर अन्वेषण कर रही है ।
हिन्दू बहुल देशमें हमारे ही देवस्थान असुरक्षित होना, अत्यन्त लज्जाजनक है । भारतमें ‘हिन्दू राष्ट्र’का गठन इसीलिए आवश्यक है, जिससे यहां हिन्दू स्वतः व हमारे देवस्थान सुरक्षित रहें ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
Leave a Reply