सितम्बर १८, २०१८
नक्सल प्रभावित बरहट (जमुई) थाना क्षेत्रके पाण्डेडीह गांवमें सोमवारकी देर रात्रि दस बजे नक्सलियोंने एसएसबी जवान सिकन्दर यादवकी गोली मारकर हत्या कर दी ! १२-१५ की संख्यामें रहे नक्सलियोंने जवानको ‘एके-४७’से छह गोलियां सीने और सिरमें मारी, जिससे वहीं मृत्यु हो गई ! सिकन्दर जयनगरमें (मधुबनी) तैनात ‘४८ बटालियन’का जवान था और तीन दिवसकी छुट्टी लेकर पुत्रीका जन्मदिवस मनाने घर आया हुआ था । प्रीतिभोजके समय ही नक्सलियोंने घरमें घुसकर हत्या कर दी । इसके पश्चात नक्सली आरामसे बरहट डैमकी ओर निकल गए । जवानकी हत्याके पश्चात घरमें चीख-पुकार मच गई ।
बरहट थानाको सूचना मिलनेके लगभग डेढ-दो घण्टे पश्चात एसडीपीओके नेतृत्वमें वहांपर पुलिस पहुंची और हत्याकी जानकारी ली । अभी कारणों ज्ञात नहीं हुए हैं; लेकिन प्रथमदृष्टयामें अनुमान लगाया जा रहा है कि पुलिसका सदस्य होनेके कारण यह किया गया ।
स्रोत : लाइव हिन्दुस्तान
Leave a Reply