जम्मू-कश्मीरमें अब ‘पत्थरबाजों’ व देशद्रोहियोंको नहीं मिलेगी शासकीय चाकरी (नौकरी) और पारपत्र (पासपोर्ट), शासनका आदेश


०२ अगस्त, २०२१
      जम्मू-कश्मीर प्रशासनने १ अगस्त, रविवारको देशद्रोहियों और पत्थरबाजोंपर नियन्त्रण पानेके लिए कठोर पग उठाया है । उन्होंने आदेश दिया है कि ‘पत्थरबाजों’ और देशविरोधी गतिविधियोंमें सम्मिलित रहनेवाले लोगोंको न तो शासकीय चाकरी दी जाएगी और न ही उनके पारपत्रका सत्यापन (वेरिफिकेशन) किया जाएगा । इससे राज्य और राष्ट्रकी सुरक्षाके लिए भय उत्पन्न करनेवाले इन लोगोंको विदेश जानेका अवसर नहीं मिलेगा ।
      ‘मीडिया’ विवरणके अनुसार, ‘सीआईडी’की विशेष शाखा कश्मीरके ‘एसएसपी’ने अपने अधीनस्थ सभी अधिकारियों और कर्मचारियोंको इस सम्बन्धमें परिपत्र (सर्कुलर) प्रकाशित किया है । परिपत्रमें उन्होंने कहा है कि पारपत्र, शासकीय चाकरी व शासकीय योजनाओंसे जुडी घटनाओंमें किसी व्यक्तिकी सुरक्षा अनुमतिका प्रतिवेदन बनाते समय कुछ विशेष बातोंका ध्यान रखा जाए, जैसे वे व्यक्ति ‘पत्थरबाजी’, विधान-व्यवस्था तोडने व किसी दूसरे अपराधमें सम्मिलित न रहा हो ।
        यह अच्छा है कि शासन कमसे कम अब ‘पत्थरबाजों’को भटके हुए नागरिकोंकी संज्ञा नहीं दे रहा है । अब नेतागण आतङ्कके धर्मका भी अभिज्ञान (पहचान) कर लें; क्योंकि यदि वह हुआ तो आतङ्कका अन्त स्वयं हो जाएगा । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution