प्रधानमन्त्री मोदीजीके बांग्लादेशसे आते ही हिन्दुओंके मन्दिरोंपर आक्रमण


२९ मार्च, २०२१
 शुक्रवारको बांग्लादेशमें स्वतन्त्रताके ५० वर्षके उपलक्ष्यमें आयोजित कार्यक्रममें सम्मिलित होनेके लिए प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदीजी दो दिवसीय यात्रापर पहुंचे थे । इसके पश्चात, वे अगले दिवस शनिवारको ही देर रात्रि नई देहली पहुंच गए; परन्तु इस मध्य बांग्लादेशमे कट्टरपन्थी इस्लामिक समूहके लोगोंका आरोप है कि प्रधानमन्त्री मोदीजी भारतमें अल्पसंख्यकोंके साथ भेदभावकर रहे हैं । इस कारणसे मोदीजीके विरोधमें हिंसक प्रदर्शन करते हुए तोडफोडकी गई ।
एक पुलिस अधिकारीने समाचार संस्थाको बताया, ”उन्होंने (प्रदर्शनकारियों) रेलपर आक्रमण करते हुए इंजन कक्ष और लगभग सभी डिब्बोंको क्षति पहुंचाई । ” उसी जनपदके एक पत्रकार जावेद रहीमने बताया कि ब्राह्मणबारियामें ‘हिफाजत-ए-इस्लाम’ समूहने शासकीय कार्यालयों और ‘प्रेस क्लब’ इत्यादिको जला दिया, जिसमें कई चोटिल हो गए । उन्होंने कहा, ”कई हिन्दू मन्दिरोंपर भी आक्रमण किया गया है । ”
    भारत शासनद्वारा सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि वहां हिन्दुओंको सुरक्षा मिले । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : लाइव हिन्दुस्तान


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution