अक्तूबर १२, २०१८
छत्तीसगढके सुकमा जनपदमें गुरुवार देर शाम पुलिसने तुलसी पहाडीपर हुई भिडन्तमें एक वर्दीधारी नक्सलीको मार गिराया ! उसका संज्ञान मिलीशिया डिप्टी कमांडर कवासी देवाके रूपमें किया गया है ।
बस्तरके पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) विवेकानन्द सिन्हाने शुक्रवारको यहां बताया कि गुरुवार प्रातः गश्तके समय सुकमाके ‘कांगेर एरिया कमेटी’की लघु कार्यवाही दल (स्मॉल एक्शन टीम) पहाडीपर चढकर चांदामेटाकी ओर जा रही थी । इस मध्य नक्सलियोंकी दृष्टि पुलिसपर पडी । नक्सलियोंने गोलीबारी आरम्भ कर दी । जवानोंने स्थिति सम्भालते हुए मुंहतोड उत्तर दिया ।
इस भिडन्तमें एक नक्सलीकी मृत्यु हो गई, जिसका संज्ञान मिलीशिया सहायक अधिकारी (डिप्टी कमांडर) कवासी देवाके रूपमें हुई है । लक्ष्मण और पंडा नामके दो नक्सली वहांसे भागनेमें सफल हो गए । मारे गए नक्सलीसे एक बंदूक और विस्फोटक बनानेकी सामग्री मिली है ।
स्रोत : जी न्यूज
Leave a Reply