जम्मू-कश्मीर : सुरक्षाकर्मी जावेदका आतंकियोंने किया अपहरण !


जुलाई ५, २०१८

जम्मू-कश्मीरमें एक माहमें दूसरी बार आतंकियोंने किसी पुलिस कर्मचारीको अपना लक्ष्य बनाया और उसका अपहरण कर लिया !
घाटीके आतंकियोंने गुरुवारको शोपियांसे पुलिसकर्मी जावेद अहमद डारका अपहरण कर लिया है । जावेद शोपियां ‘एसएसपी’ शैलेन्द्र कुमारके साथ कार्यरत थे और वह उनके कर्मी बताए जा रहे हैं । अपहरणका उत्तरदायित्व ‘हिज्बुल मुजाहिद्दीन’ने लिया है ।
जावेदके बारेमें सूचना मिली है कि वह गत पांच वर्षोसे ‘एसएसपी’ शैलेन्द्र कुमारके साथ तैनात हैं । जावेदने पुलिस विभागको बताया था कि वह अपनी मांको औषधि देने जा रहा है । उन्होंने कहा था कि उनकी मांको औषधियोंकी आवश्यकता है । वह ‘हज’के लिए जाने वाली हैं । अपहरण होनेके समय जावेद अपने मित्रोंके साथ था, उसी मध्य चार आतंकी आए और उन्होंने हवामें गोली चलाई और जावेदका अपहरण कर लिया !

इसके कुछ समय पश्चात सामाजिक प्रसार माध्यमोंमें जावेदको पीडित करनेका चित्र भी डाला गया ! अभी राज्यके रक्षाबलोंने जावेदके लिए अन्वेषण अभियान चलाया है ।

इससे पूर्व आतंकियोंने गत माह ईदकी छुट्टियोंपर घर जा रहे पुलिसकर्मी औरंगजेबका अपहरण कर लिया था, फिर १४ जूनकी शामको उसका शव, पुलवामा प्रान्तके गुस्सो गांवमें मिला था । ये कलमपोरा गांवसे लगभग ३० किलोमीटर दूर था ।

स्रोत : आजतक



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution