तेलंगानाकी प्रत्येक ‘मस्जिद’में खुदाई करें तो सत्य होगा उजागर, ‘भाजपा’के तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष बंडी संजय कुमारका वक्तव्य
२७ मई, २०२२
“मस्जिदके समीप जहां भी खुदाईकी जाती है, वहां शिवलिंग मिलता है । हम राज्यकी सभी ‘मस्जिदों’में खुदाई करेंगे । यदि वहां शव ही मिलते हैं, तो आप उसपर आधिपत्य कर सकते हैं; परन्तु शिवलिंग मिल जाए तो ‘मस्जिद’ हमें सौंप दें । क्या आप इसे स्वीकार करेंगे ?” ऐसी चुनौती तेलंगाना राज्यके ‘भाजपा’ प्रदेशाध्यक्ष बंदी संजय कुमारने ‘एआईएमआईएम’के अध्यक्ष एवं सांसद असदुद्दीन ओवैसीको दी है । उन्होंने यह भी कहा कि देशमें रामराज्य आनेपर उर्दूपर प्रतिबन्ध लगा दिया जाएगा । वहीं संजय हिन्दू एकता यात्राके मध्य यह बोल रहे थे । आगे उन्होंने अपने वक्तामें यह भी कहा कि देशमें ‘बम’ विस्फोट होते हैं; क्योंकि ‘मदरसों’में आतङ्कवादियोंके प्रशिक्षण केन्द्र बन गए हैं । जब ‘लव-जिहाद’के नामपर हमारी बहनोंके साथ विश्वासघात किया जाता है तो हम कैसे मौन रहे ? हमसे दरिद्र हिन्दुओंका धर्म परिवर्तन भी स्वीकार नहीं किया जाता; अतः हम शीघ्र ही ‘रजाकार फाइल्स’ नामक एक चलचित्रका निर्माणकर सत्यको उजागर किया जाएगा ।
इसमें कोई सन्देह नहीं कि ‘भाजपा’के राजनेताने सत्यको ही उजागर किया है; परन्तु अब समय ऐसे वक्तव्य देनेका नहीं; अपितु ऐसे वचनोंको क्रियान्वित करनेका है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
Leave a Reply