सर्वेक्षणमें भाजपाका उत्तरप्रदेशमें विजय होना निश्चित
१८ मार्च, २०२१
उत्तरप्रदेशमें मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथके नेतृत्ववाले भाजपा शासनके चार वर्ष पूर्ण हो गए हैं । इस अवसरपर किये गए सर्वेक्षणके अनुसार राज्यमें आगामी वर्ष होनेवाले विधानसभाके चुनावोंमें योगी शासन व्यापक बहुमतके साथ सत्तामें लौटनेमें सफल रहेगा ।
यह समाचार स्पष्ट कर रहा है कि यदि कुशलतासे तथा निष्पक्षतासे शासन किया जाए तो उसके परिणाम सुखद ही होंगे । उत्तर प्रदेशमें योगी शासनद्वारा तुष्टीकरणकी नीतिका परित्यागकर, कठोर निर्णय लिए गए और हिन्दुओंको भी महत्त्व दिया गया । इसीका परिणाम है कि ४१% जनता योगीजीके समर्थनमें है । भाजपाको चाहिए कि उत्तर प्रदेशकी भांति सम्पूर्ण देशमें शासन करे । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply