‘८ वर्षोंसे प्रताडना, अश्लील ‘वीडियो कॉल’, अपशब्द और मिथ्या प्रकरण’ : संजय राउतपर आरोप, महिलाने प्रधानमन्त्रीको लिखा पत्र


०८ अप्रैल, २०२१
२०१५ में शिवसेना संस्थापक बालासाहब ठाकरेके जीवनपर एक मराठी चलचित्र ‘बालकाडु’की निर्माता डॉक्टर स्वप्ना पाटकरने शिवसेना सांसद संजय राउतपर प्रताडनाके आरोप लगाए हैं । स्वप्ना व्यवसायसे मनोवैज्ञानिक हैं ।
अब स्वप्नाने प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदीको पत्र लिखकर न्यायकी विनती की है । स्वप्ना पाटकरने आरोप लगाया है कि शिवसेना मुखपत्र ‘सामना’के सह-संपादक संजय राउत पिछले ८ वर्षोंसे अपने दल व पदके प्रभावका दुरुपयोगकर उन्हें अपशब्दों व उनके परिवार और सम्बन्धियोंको भी प्रताडित कर रहे हैं । उन्होंने आरोप लगाया है कि उन्हें भिन्न-भिन्न पुलिस थानोंमें अनेक प्रकरणोंमें पूछताछके लिए बुलाया जाता है । ‘शिवसेना भवन’की तृतीय तल (मंजिल)पर बुलाकर उनके सम्बन्धियोंसे मारपीट की गई और उनसे सम्पर्क काटनेको विवश किया है । साथ ही साथ समस्त प्रकरणकी समाप्ति हेतु ४ करोड रुपएकी मांग करनेका आरोप भी लगाया गया है । राउतने उनके ‘सोशल मीडिया# ‘हैंडल्स’को ‘हैक’कर कभी ‘सुसाइड नोट’ तो कभी अश्लील सामग्रियां डालीं; किन्तु पुलिसने संजय राउतके विरुद्ध कोई प्राथमिकी प्रविष्ट नहीं   की ।
   प्रकरण  अत्यन्त  गम्भीर  है  और  इसपर  भाजपाके 
साथ  ही  सभी  हिन्दुओंको  भी पीडितके पक्षमें अपने स्वर मुखर करने चाहिए । हिन्दूहितवाली छविके नेताद्वारा ऐसा करना, सभी हिन्दुओंके साथ विश्वासघात है । इस प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच करवाकर पीडिताको न्याय मिलना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution