तमिलनाडुके विपक्षके मन्त्रीकी उपस्थितिमें महिला उपदेशकने हिन्दू धर्मका किया अपमान


२३ दिसम्बर, २०२०
      तमिलनाडुमें महिला उपदेशक क्लैरसी नटराजनने हिन्दू धर्मको केवल एक शताब्दी पुरातन बताया । विपक्ष दल ‘डीएमके’के अध्यक्ष करुणानिधि स्टालिन वहांपर मौन बैठे रहे । इसपर भाजपा दलने विपत्ति प्रकट की है, जब नटराजनने कहा कि सब शैव हैं और हम सभी तमिल हैं ।
     करुणानिधि स्टालिनने कहा कि प्रधामन्त्री केवल धनवानोंके साथी हैं और अपने आपको निर्धन परिवारसे बताते रहते हैं ।  ‘बिशप एर्जा सर्गुणम’ने यह अनुचित वक्तव्य किया कि मोदी जो कहते हैं, सदा विपरीत ही करते हैं ।
    ‘स्टालिन’ने भाजपापर आरोप लगाया कि वे ‘डीएमके’के विरुद्ध सदा हिन्दुत्वका प्रयोग ही करते हैं और धर्मको अपना शस्त्र बनाकर जनताको विभाजित करते हैं । धर्मकी रक्षाके लिए अवतार होनेका मिथ्याभिमान करनेवाले आज बहुत लोग उत्पन्न हो गए हैं ।
      ‘स्टालिन’ने कहा कि उनके दलने धर्मके लिए बहुत कुछ किया है । उनके ६७ के शासनकालमें पांच सहस्र मन्दिरोंका जीर्णोद्धार किया गया था  । उसने तमिलको पुरातन सभ्यता बताया जोकि विभाजित नहीं होंगे । वहां क्या चल रहा है ?, यह भाजपाके गृहमन्त्री नहीं जानते; किन्तु भाजपाके आनेसे वहां उद्विग्नता उत्पन्न हो गई है । ‘एनडीए’के सहयोगी दल ‘एआईएएमडीके’ दलने भाजपाको मन्दिर यात्रा निकालनेकी अनुमति नहीं दी थी ।
           अंग्रेजोंकी चाकरी करनेवाले अबतक यह भी भूल चूके हैं कि वे तमिल होते हुए भी हिन्दू ही हैं । हिन्दू धर्म यदि एक शताब्दी पुरातन है, तो क्या तमिल हिन्दू न होकर मुसलमान थे, उन्हें यह भी ज्ञात नहीं । ऐसे निधर्मियोंको दण्डित करना चाहिए व सभीने इनका मुखर होकर विरोध करना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution