मार्च २, २०१९
उत्तर प्रदेशके सुलतानपुरमें एक शिक्षकने भारतीय वायुसेनाके ‘विंग कमांडर’ अभिनंदनको मुक्त करनेके पश्चात ‘व्हाट्सएप गुट’में पाकिस्तानी प्रधानमन्त्री इमरान खानको शांतिका दूत बताया ! इसके पश्चात कार्यवाही करते हुए उसे निकाल दिया गया है !
प्राथमिक विद्यालय इसौलीके सहायक अध्यापक अमरेंद्र कुमार आजादने ‘यूपीपीएसएस लम्भुआ’ नामसे बने ‘व्हाट्सएप गुट’में एक लेख डाला । इसमें उन्होंने शान्तिके दूत इमरान खानको ‘सलाम’ लिखते हुए देशभक्तिसे भरे कई लेख प्रेषित किए ! खण्ड शिक्षा अधिकारी बल्दीरायने प्रकरणकी जांच करते हुए शिक्षक अमरेन्द्रसे स्पष्टीकरण मांगा ।
स्पष्टीकरणसे असन्तुष्ट ‘बीएसए’ने शिक्षकको निकालते हुए प्राथमिक विद्यालय बबुआन दसगर पारा करौंदीकलासे सम्बद्ध कर दिया । साथ ही प्रकरणकी विस्तृत जांच बीईओ दुबेपुर कृष्ण कुमार सिंह और करौंदीकला बीईओ गुलाबचंद्रको सौंप दी ।
“विश्वास नहीं होता कि हम उन्हीं वीरोंकी सन्तान हैं और यह भूमि उन्हीं वीरोंकी है, जिन्होंने आक्रान्ताओंकी अधीनता कभी स्वीकार नहीं की और अपने प्राणों तककी आहुति दे दी; परन्तु आज यहां ही इतनी राष्ट्रद्रोहिता भर चुकी है कि आज न केवल धर्मान्ध, वरन तथाकथित धर्मनिरपेक्ष, कुछ राष्ट्रद्रोही पत्रकार, आतंकके मूक समर्थक बने कुछ नेता, इन सभीकी राष्ट्रमें भरमार आ गई है और ये भयहीन होकर अपना देशद्रोह प्रकट कर रहे हैं ! इन सभीने मिलकर राष्ट्रको अशान्त कर दिया है और केवल राष्ट्रका भार ही बढाया है । अब यह भूमि इतनी विह्वल हो चुकी है कि इन विरोधियोंको हटाकर अपना भार हल्का करना चाहती है । सभी राष्ट्रनिष्ठ व मोदी शासन इन सभीके भारसे भारत माताकी इस पावन भूमिको हल्का करनेमें सहयोग दें व देशका खाकर देशको ही अपशब्द कहनेवाले इन पाकप्रेमियोंको अपनी वास्तविक पाकिस्तानी भूमिपर भेजनेकी व्यवस्था करें, ऐसी उनसे अपेक्षा है ! ”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : फर्स्ट पोस्ट
Leave a Reply