आतङ्कियोंने दी लखनऊके प्राचीन हनुमान मन्दिरको उडानेकी धमकी


०१ अगस्त, २०२१
     उत्तर प्रदेशकी राजधानी लखनऊके पुराने हनुमान मन्दिरमें एक सन्दिग्ध पत्र भेजा गया है, जिसमें १४ अगस्तके पूर्व बन्दी बनाए गए ‘अलकायदा’के आतङ्कियोंको छोडनेकी बात की गई है और ऐसा न करनेपर प्राचीन मन्दिरको विस्फोटकसे उडानेकी धमकी दी गई है । साथ ही पत्रमें ‘आरएसएस’ कार्यालय और वरिष्ठ पदाधिकारियोंको भी लक्ष्य बनाए जानेकी बात कही गई है । शुक्रवार, ३० जुलाईकी शामको लखनऊके अलीगंज क्षेत्रमें प्राचीन हनुमान मन्दिरमें पंजीकृत डाकसे भेजा गया एक धमकी भरा पत्र पहुंचा । पत्रमें लिखा हुआ है, ‘’अल्लाहके पाक नामपर काफिर हुकूमतके विरुद्ध जिहादका ऐलान ।” पत्रमें लखनऊके काकोरी क्षेत्रसे बन्दी  बनाए गए ‘अलकायदा’ समर्थित आतङ्कियोंको मुक्त करनेकी बात कही गई है । पत्रमें कहा गया है कि जिन ‘मुजाहिदों’को बन्दी बनाया गया है, उनको मुक्त करनेके लिए १४ अगस्तका समय दिया जा रहा है, तबतक मुक्त न होनेपर लखनऊके बडे मन्दिरोंको लक्ष्य बनाया जाएगा । इसके अतिरिक्त पत्रमें यह भी लिखा गया है कि जिहादियोंके लक्ष्यपर संघ कार्यालय और १० हिन्दू समाजसेवी भी हैं । इन सबके गले रेतने और हिन्दू महिलाओंके साथ अत्याचार करनेकी बात लिखी गई है ।
         जिहादियोंके इस प्रकारके वक्तव्य पूर्व और वर्तमानके कुछ राजनीतिक दलोंकी तुष्टीकरणकी राजनीतिके कारण सुनाई व दिखाई दे रहे हैं । यह कटु सत्य है कि जबतक हम आतङ्कका धर्म स्वीकारकर मस्जिदों व मदरसोंपर प्रतिबन्ध नहीं लगाते, तबतक ऐसी धमकियां मिलती ही रहेंगी । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution