कश्मीरमें भाजपा सचिवपर आतङ्की आक्रमण : २ मृत, ४ पुलिसकर्मी निलम्बित


३० मार्च, २०२१
   जम्मू-कश्मीरके सोपोरमें सोमवारको ‘बीडीसी चेयर पर्सन’ फरीदा खानपर आतङ्कवादियोंने आक्रमण कर दिया । इसमें फरीदा खान गम्भीर रूपसे चोटिल हुई हैं । इस आक्रमणके उपरान्त क्षेत्रकी सुरक्षामें वृद्धिकी गई है ।
    इस आतङ्की आक्रमणकी जिम्मेदारी आतङ्की सङ्गठन ‘द रेसिस्टेन्स फोर्स’ने ली है । यह मात्र एक वर्ष पूर्व निर्मित सङ्गठन है । जम्मू-कश्मीर पुलिसके अनुसार इस आक्रमणमें लश्कर-ए-तैयबाके दो आतङ्की सम्मिलित थे । सुरक्षाकर्मियोंने उस क्षेत्रको घेर लिया है, क्योंकि उन्हें आशङ्का है कि आतङ्की निकटवर्ती क्षेत्रमें ही कहीं छुपे हो सकते हैं ।
    इस आतङ्की आक्रमणके उपरान्त ४ पुलिसकर्मियोंको निलम्बित कर दिया है, क्योंकि वे घटनाके समय उसी स्थानपर उपस्थित थे; परन्तु उन्होंने आतङ्कियोंका प्रतिकार नहीं किया ।
   उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीरके सोपोरमें कुछ दिन पूर्व भी एक आतङ्की आक्रमण हुआ था, जिसमें एक पुलिस चौकीपर ‘ग्रेनेड’से आक्रमण किया गया था । इस आतङ्की आक्रमणमें २ पुलिसकर्मी चोटिल हुए थे ।
    धारा ३७० हटनेसे बौखलाया हुआ पाकिस्तान, उसके साथी तुर्की जैसे देश हमारे देशमें अस्थिरता उत्पन्न करने तथा मुसलमान बहुल कश्मीरको किसी भी प्रकार हस्तगत करनेके उद्देश्यसे आतङ्की आक्रमण करवाते रहते हैं । भाजपा शासनमें इन आक्रमणोंमें न्यूनता अवश्य आई है; परन्तु आतंकियोंके समूल नाश हेतु अभी बहुत कुछ करना होगा । वहां मदरसे जबतक बन्द नहीं होते, वहांके युवा यूं ही पथभ्रष्ट होकर आत्मघात करते रहेंगे । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : जनतासे रिश्ता


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution