सिद्धूके बडे बोल, मोदी पाकिस्तान से लौटे तो आतंकी आक्रमण हुए, मैं गया तो शान्ति सन्देश आया


सितम्बर ३, २०१८

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धूने रविवारको कहा कि पाकिस्तानमें सत्ता परिवर्तनके पश्चात भारतके साथ उसके सम्बन्धोंमें सुधार आएगा । उन्होंने दावा किया कि उनका यह विश्वास तब और सशक्त हुआ, जब वह पाकिस्तान से लौटे और कुछ नोंक-झोंक हुई । इस पर उनके दोस्त इमरान खानकी ओर से सन्देश आया कि वे दोनों देशोंके सम्बन्धोंमें सुधार चाहते हैं । उन्होंने कहा कि यदि भारत इस दिशामें एक पग आगे बढाएगा तो वह पाकिस्तान दो पग आगे बढाएगा ।

राजस्थानके अजमेरमें एक कार्यक्रममें भाग लेने आए सिद्धूने कहा, “पूर्व प्रधानमन्त्री अटल बिहारी वाजपेयी जब पाक से लौटे तो करगिल युद्ध हुआ । प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी जब पाकिस्तान से वापस आए तो पठानकोटमें आतंकवादी आक्रमण हो गया; लेकिन जब मैं वापस आया तो कुछ ‘नोक-झोंक’ होने पर मेरे दोस्तका सन्देश आया कि हम शान्ति चाहते हैं । आप एक पग बढेंगे और हम दो पग बढेंगे । बातचीत और संवाद द्विपक्षीय सम्बन्धोंको सुधारनेका एकमात्र माध्यम है, क्योंकि रक्त बहाकर कुछ भी प्राप्त नहीं किया गया, यह केवल नकारात्मकता लेकर आता है ।
प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदीकी २५ दिसम्बर २०१५ की लाहौर यात्राके समय वहांके तत्कालीन प्रधानमन्त्री नवाज शरीफ से भेंटका वर्णन करते हुए सिद्धूने कहा कि मोदी बिना किसी निमन्त्रणके गए थे, क्योंकि बातचीत ही एक मात्र माध्यम है ।

 

“क्या सिद्धूको यह ज्ञात नहीं कि पाकिस्तानकी राजनीति वहांकी सकार नहीं, वरन सेनाद्वारा चलती है ?” – सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : न्यूज 18 इण्डिया



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution