बिना ‘नम्बर प्लेट’वाली ‘स्कार्पियो’, उसपर लिखा ‘मुस्लिम फॉरएवर’, ‘सीआरपीएफ’ने रोका तो आतङ्कियोंने चलाई निरन्तर गोलियां


८ अक्टूबर, २०२१
      जम्मू-कश्मीरके अनंतनागमें इस बार ‘सीआरपीएफ’ कर्मियोंको लक्ष्य बनाया गया । ७ अक्टूबर २०२१, गुरुवारको मोंघल पुल’के निकट २ संदिग्ध एक बिना ‘नम्बर प्लेट’वाले वाहनसे जा रहे थे, जब सुरक्षाबलने उन्हें रोकना चाहा, तो वाहनमें बैठे दोनों लोगोंने उन पर गोलियां चलाई और उसके पश्चात वहांसे वाहन ‘नाका पार्टी’की ओर दौडा दिया । सिपाहियोंको अपनी आत्मरक्षामें प्रत्युत्तरमें कार्रवाई करनी पडी, जिसके कारण गाडीमें बैठे एक संदिग्धकी मृत्यु हो गई और वाहन चालक (ड्राइवर) वहांसे भागनेमें सफल रहा ।
      सुरक्षाबल, भगोडे वाहन चालककी खोजमें जुटे हैं । तबतक उन्हें वे वाहन मिला, जिसे बिना ‘नम्बर प्लेट नाका पार्टी’की ओर लाया गया । इसके आगे लिखा है – ‘मुस्लिम फॉरएवर ।’ ‘टीवी9’के विवरणके अनुसार, इस घटनामें आधिकारिक   सूत्रोंने जानकारी दी है कि गुरुवारको ४० सिपाहियोंने ‘मोंघल ब्रिज’पर ‘नाका’ लगाया । इस मध्य, वहांसे जानेवाली एक ‘सिल्वर स्कॉर्पियों’को रुकनेके लिए कहा गया; किन्तु वे नियम तोडते हुए आगे बढ गये । इसीके पश्चात ‘सीआरपीएफ’ने  गोलियां चलाई और एक संदिग्धकी मृत्यु हो गई ।
       घाटीमें कुछ  लोगोंको  मार  कर  आतङ्कियोंका साहस इतना बढ गया है कि वह सुरक्षाबलोंसे भी टकरानेसे पीछे नहीं हट रहे है । ऐसेमें सेनाको अभियान चला कर इनको मरना होगा; कदाचित ‘तालिबान’ जो अफगानिस्तानमें कर रहा है, उससे इनको भी वही सब घाटीमें करनेके लिए साहस मिला है; किन्तु भारतीय सैनिकोंके होते यह सम्भव नहीं होगा । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution