दिसम्बर २८, २०१८
‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ चलचित्रपर राजनीति रंग चढना आरम्भ हो गया है । चलचित्रको लेकर कांग्रेस आक्रामक मुद्रामें आ गई है । मध्यप्रदेश कांग्रेस नेताने मांग की है कि या तो चलचित्र प्रकाशनसे पूर्व हमें दिखाएं या हम इसे राज्यमें प्रकाशित नहीं होने देंगें ! माना जा रहा है कि कांग्रेस शासित सभी राज्योंमें भी इसपर प्रतिबन्ध लग सकता है । यद्यपि मुख्यमन्त्री कमलनाथने कहा कि शासनके इस चलचित्रपर प्रतिबन्ध लगानेकी कोई योजना नहीं है ।
भाजपाने इस चलचित्रको अपने ‘ट्विटर हैण्डल’से ट्वीट करके अपना समर्थन दे दिया है, वहीं कांग्रेस सांसद पीएल पुनियाने इसे ध्यान भटकानेका एक प्रयास बताया है । विवादोंके मध्य अनुपम खेरने कांग्रेसके राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधीको एक परामर्श दिया है । चलचित्रमें पूर्व प्रधानमन्त्री चिकित्सक मनमोहन सिंहका अभिनय करने वाले खेरका कहना है कि चलचित्रका विरोध करनेका कोई अर्थ नहीं है ।
अनुपम खेरने कहा, “जितना अधिक वह (कांग्रेस) चलचित्रका विरोध करेंगे, चलचित्रको इससे उतनी ही लोकप्रियता मिलेगी । पुस्तक २०१४ में प्रकाशित हुई थी, तबसे अब तक कोई प्रदर्शन नहीं हुआ था, जबकि चलचित्र ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’पर आधारित है ।”
खेरने कहा, “उनके (कांग्रेस) नेतापर चलचित्र बनी है, उन्हें प्रसन्न होना चाहिए । आपको भीड लेकर भेजनी चाहिए चलचित्र देखनेके लिए; क्योंकि उसमें वक्तव्य हैं, जैसे मैं देशको बचाउंगा । जिससे लगता है कि कितने महान हैं मनमोहन सिंह जी ।”
महाराष्ट्र युवा कांग्रेस भी चलचित्रका विरोध कर रही है । इसपर खेरने कहा, “गत दिवसोंमें ही मैंने राहुल गांधीजीका ट्वीट पढा था, जिसमें अभिव्यक्तिकी स्वतन्त्रतापर उन्होंने बोला था तो मुझे लगता है कि उनको डांटना चाहिए उन लोगोंको कि आप अनुचित बात कर रहे हो ।’
चलचित्रकी झलकको (ट्रेलरको) ट्विटरपर साझा करते हुए भाजपाने लिखा, “इस चलचित्रकी कहानी बडी रोचक है, जो बताती है कि कैसे एक परिवारने दस वर्षों तक देशको बंधक बनाकर रखा था ? क्या डॉक्टर सिंह केवल तब तक प्रधानमन्त्रीके पदपर बैठे थे, जब तक कि उसका राजनीतिक शासक तैयार न हो जाए ? ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’का आधिकारिक ‘ट्रेलर’ देखिए, जो सूत्रके दिए सन्दर्भपर आधारित है ।”
“कांग्रेस परेशान है, क्योंकि उनकी सत्यता देशके समक्ष उजागर हो रही है”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : अमर उजाला
Leave a Reply