नवम्बर १२, २०१८
जम्मू-कश्मीरके राजौरी जनपदमें नियन्त्रण रेखापर पाकिस्तानी स्नाइपरने सैनिकको रविवार,११ नवम्बरको गोली मार दी ! गत तीन दिनोंमें सीमापर स्नाइपरोंकी गोलीके कारण यह तीसरी मौत है । अधिकारियोंने बताया कि नौशेरा क्षेत्रके कलालमें अग्रिम चौकीकी रक्षा कर रहे सैनिकको पाकिस्तानी स्नाइपरने गोली मार दी, जिससे उसकी मृत्यु हो गई ! एक रक्षा प्रवक्ताने बताया कि सैनिकका अभिज्ञान नासिक जनपदके श्रीरामपुर गांव निवासी नाइक गोसावी केशव सोमगीरके रूपमें हुआ है । सोमगीरके परिवारमें पत्नी यशोदा गोसावी है ।
प्रवक्ताने एक वक्तव्यमें कहा, ‘पाकिस्तानी सेनाने दोपहर २.४५ बजे नियन्त्रण रेखापर नौशेरा क्षेत्रमें बिना कारणके संघर्ष विराम उल्लंघन किया, जिसमें सीमा पारसे गोली लगनेके कारण सोमगीर गम
भीर रूपसे चोटिल हो गया और बादमें उसने प्राण त्याग दिए । उन्होंने बताया कि सोमगीरने १० वर्ष तक सेनाकी सेवा की और उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा ! उन्होंने कहा, देश इस सर्वोच्च बलिदान और कर्तव्यके प्रति समर्पणके लिए सदैव उनका आभारी रहेगा । उन्होंने बताया कि भारतीय सैनिकोंने कखर्यवाह करते हुए पाकिस्तानी सेनाकी चौकियों को लक्ष्य बनाया ।
स्रोत : लाइव हिन्दुस्तान
Leave a Reply