३० और रोहिंग्या पकडे गए, पांच दिनोंमें ६१ बन्दी बनाए गए !!


जनवरी २३, २०१९

 

त्रिपुरा-असम सीमाके पाससे ३० और रोहिंग्या मुसलमानोंको बन्दी बनाया है, जिनमें १२ बच्चे सम्मिलित हैं । इसके साथ ही गत पांच दिवसोंमें ६१ रोहिंग्या शरणार्थियोंको बन्दी बनाया जा चुका है । एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारीने मंगलवारको यह सूचना दी ।

उन्होंने बताया कि एक बससे ये शरणार्थी अगरतलासे गुवाहाटी जा रहे थे, तभी असम पुलिसने उन्हें चुराईबारी क्षेत्रमें पकड लिया, जो यहांसे लगभग २०० किलोमीटर दूर है ।

उत्तर त्रिपुरा जनपदके पुलिस अधीक्षक भानुपद चक्रवर्तीने बताया कि असमके चुराईबारी क्षेत्रमें एक अन्वेषण अभियानके समय सोमवार रात गुवाहाटी जानेवाली एक बससे ३० रोहिंग्याओंको पकडा गया था । चुराईबारी क्षेत्र राष्ट्रीय राजमार्ग-८ के द्वारा दोनों राज्योंको जोडता है । उन्होंने बताया कि इस आव्रजकोंको बादमें एक स्थानीय न्यायालयमें प्रस्तुत किए जानेकी सम्भावना है ।

अमताली पुलिस थानेके प्रभारी प्रणव सेनगुप्ताने कहा कि शरणार्थियोंको जांचके लिए त्रिपुरा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है । इससे पहले, मंगलवारको ही बीएसएफने ३१ रोहिंग्या मुसलमानोंको त्रिपुरा पुलिसको सुपुर्द किया था ।

 

“प्रशासनकी यह कार्यवाही प्रशंसा योग्य है । यह कार्य यदि पहले ही आरम्भ हुआ होता तो आज भारत रोहिंग्या मुक्त होता और इस कार्यकी हिन्दुवादी शासनसे ही अपेक्षाएं हैं, अन्यथा अन्य कोई दलसे इसकी अपेक्षा भी नहीं की जा सकती !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : न्यूज १८



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution