हास्य अभिनयकर्ता राजू श्रीवास्तवको मिली मारनेकी धमकी
३० दिसम्बर, २०२०
‘कॉमेडियन’ और ‘उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद’के प्रमुख राजू श्रीवास्तवको मारनेकी धमकी मिली है । राजू श्रीवास्तवने एक ‘वीडियो’ साझा करते हुए बताया है कि उन्हें धमकियां दी जा रही हैं कि उनकी स्थिति कमलेश तिवारी जैसी कर दी जाएगी । हास्य अभिनेताने कहा कि उन्हें और उनके सहयोगियों, अजीत सक्सेना और गर्वित नारंगको भी धमकी भरे चलभाष आ रहे हैं ।
‘वीडियो’में राजू श्रीवास्तव कह रहे हैं, “जब देशपर कोई भी आक्रमण करता है, वो चीन हो या पाकिस्तान, आपकी भांति मैं भी क्रोधमें आ जाता हूं । मेरा सारा आक्रोश मेरी ‘कॉमेडी’में निकलता है और इस प्रकार मैं देशके शत्रुओंको अपने हास्यके माध्यमसे लताडता हूं, अपशब्द कह देता हूं । प्रत्येक भारतीयका दायित्व है कि अपने राष्ट्रके साथ खडे हों, भारतीय सेनाको अपनी-अपनी क्षमताके अनुसार सहयोग करे । मेरी ‘कॉमेडी’ ही मेरा शस्त्र है; परन्तु ऐसा करनेपर मुझे पाकिस्तानकी ओरसे धमकी भरे चलभाष आ रहे हैं ।”
राजू श्रीवास्तवने इस विषयको गम्भीरतासे लेने के लिए केन्द्रीय गृहमन्त्री अमित शाहसे सम्पर्क किया है । राजू श्रीवास्तवने प्रकरणको गम्भीरतासे लेते हुए कहा है कि कुछ अज्ञात लोग उन्हें भयभीत करने और उद्विग्न करनेका प्रयास कर रहे हैं । हास्य अभिनेताने ‘वीडियो’में बताया कि चलभाषपर उन्हें कहा जा रहा है कि उनके बच्चोंको मार दिया जाएगा और उनकी स्थिति भी कमलेश तिवारी जैसी होगी ।
७ वर्ष पूर्व भी मुम्बईमें राजू श्रीवास्तवको पाकिस्तानके कराची और दुबईसे चलभाषपर मारनेकी धमकी दी जा चुकी है । इसे लेकर उन्होंने महाराष्ट्रमें परिवाद प्रविष्ट कराया था । बता दें कि राजू श्रीवास्तव इन दिनों नोएडामें बननेवाली ‘फिल्मसिटी’को लेकर चर्चामें हैं । वह अनेक बार ‘फिल्मसिटी’के विषयमें दुबई ‘गिरोह’की आलोचना कर चुके हैं ।
इसका अर्थ स्पष्ट है कि मुम्बईका चलचित्र जगत, पाकिस्तान और आतङ्कियोंका अवश्य ही लेन-देन है, तभी तो भारतमें किसी प्रकरणपर पाकिस्तानसे धमकी आती है ! चलचित्र जगतका यह कटु सत्य लगभग सभी जानते हैं; परन्तु विडम्बना है कि कुछ होता नहीं है ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply