अक्तूबर २९, २०१८
जम्मू-कश्मीर पुलिसने सोमवार, २९ अक्तूबर शाम बडी सफलता प्राप्त करते हुए श्रीनगरके उमर अबाड क्षेत्रसे तीन आतंकियोंको बन्दी बनाया है । ये तीनों एक वाहनसे उत्तरी कश्मीरकी ओर घुसनेका प्रयास कर रहे थे । पुलिसने इनके पाससे गोला बारूद भी बरामद किए हैं । अभी तककी जानकारीके अनुसार पकडे गए तीनों संदिग्ध आतंकियोंकी सहायता किया करते थे ।
जानकारीके अनुसार जम्मू-कश्मीर पुलिसने दीवालीसे पूव बडी सफलता प्राप्त करते हुए श्रीनगरके उमर अबाड क्षेत्रसे तीन संदिग्ध आतंकियोंको बन्दी बनाया है । ये तीनों आतंकी गोला-बारूद लेकर उत्तरी कश्मीरकी ओर घुसनेका प्रयास कर रहे थे ! इसी मध्य गश्त कर रही पुलिसने तीनों आतंकियोंको रोका और उनके वाहनोंकी जांच की । जांचके समय पुलिसको वाहनसे विस्फोटक प्राप्त हुए ! पुलिस पकडे गए आतंकियोंसे पूछताछ कर रही है और इस पूरे नेटवर्कका पता लगानेका प्रयास कर रही है ।
स्रोत : न्यूज १८
Leave a Reply