३०% मुसलमान भी नहीं आए : नंदीग्राममें राकेश टिकैतकी ‘सुपर फ्लॉप रैली’, कांग्रेससे लेकर कनाडातक हडकम्प
१५ मार्च, २०२१
तथाकथित किसान नेता राकेश टिकैत समूचे देशमें बीजेपीके विरुद्ध चुनाव प्रचार करते हुए घूम रहे हैं और इसी शृंखलामें उन्होंने नंदीग्राममें भी एक सभा की । नंदीग्राममें कुल ३० प्रतिशत मुस्लिम जनसंख्या है और वहां ७० प्रतिशत हिन्दू रहते हैं; अतः अनुमान था कि सभामें भीड होगी; किन्तु आकलन असत्य सिद्ध हुआ और सभा में न अधिक हिन्दू आए न मुसलमान । यद्यपि सभामें कुछ हिजाबसे ढकी हुई मुस्लिम महिलाएं उपस्थित हुईं थीं; किन्तु उनकी संख्या सौ भी नहीं थी ।
घटना, पाखण्डी नेताओंकी सच्चाई सामान्यजनके सम्मुख आने और देशके जाग्रत होनेका संकेत कर रही है । कमसे कम अब तो देश विरोधियोंको बुद्धिसे कार्य लेना चाहिए और देशको प्रगतिकी ओर ले जाने हेतु अपनी भूमिकाका निर्वहन करना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : क्रेटले
Leave a Reply