देशके ४ राज्योंमें किसान नेता राजेश टिकैतकी है अपार सम्पत्ति


१४ फरवरी, २०२१
      भारतीय किसान सङ्गठनका प्रवक्ता राकेश टिकैत एक धनी व्यक्ति है, जिसकी सम्पत्ति ४ राज्योंमें फैली हुई है । आज जबकि देशके १०० मेंसे ५२ किसानोंपर १४०००० रुपयेका ऋण है । वर्ष २०१९ में लगभग १०००० किसानोंने आत्महत्या की थी । लगभग ७६% किसान इस क्षेत्रको त्यागनेके इच्छुक हैं । मात्र १ प्रतिशत युवा इस क्षेत्रमें कार्य करनेके इच्छुक हैं । ऐसेमें राकेश टिकैतकी सम्पत्ति साधारण किसानोंकी अपेक्षा बहुत अधिक है । उनकी सम्पत्ति ४ राज्यों उत्तरप्रदेश, उत्तराखण्ड, देहली तथा महाराष्ट्रमें मुजफ्फरनगर, ललितपुर, झांसी, लखीमपुर खीरी, बिजनौर, बदायूं, देहली, नोएडा, गाजियाबाद, देहरादून, रुडकी, हरिद्वार तथा मुम्बईतक फैली हुई है । इनकी सम्पत्तिका कुल मूल्य लगभग ८० कोटि है । पिछले अनेक दिनोंसे जब किसान देहलीकी सीमापर प्रदर्शन कर रहे हैं, टिकैतका व्यापार अनवरत चल रहा है ।
        उल्लेखनीय हैं कि टिकैतने पहले कृषि विधानका समर्थन किया था; बादमें अचानक अपने वक्तव्यसे पलट गए थे । नेता बननेसे पूर्व वे देहली पुलिसमें ‘कॉन्स्टेबल’के पदपर कार्यरत थे ।  इनकी पुत्री ज्योतिने ऑस्ट्रेलियामें किसान आन्दोलनके समर्थनमें निकाली गई ‘रैली’में भाग लिया था ।
        किसान आन्दोलनके नामपर जो किसान आन्दोलनरत हैं, उन्हें कृषिविधान सम्बन्धमें असत्य बताकर आन्दोलन करवाया जा रहा है । इसमें किसानोंके साथ विपक्षी, देशद्रोही, खालिस्तानी, वामपन्थी और कांग्रेस जैसे पक्ष भी सम्मिलित हैं, जो किसानको समक्ष रहकर अपना हित ढूंढते राजनीति कर रहे हैं । राकेश टिकैत भी इनमेंसे ही एक है, जिन्हें निर्धन किसानोंकी चिन्ता नहीं है । ये सभी किसी न किसी स्वार्थके कारण आन्दोलनकर देशको अस्थिर करनेका दुष्कृत्य कर रहे हैं ।  – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution