भारतीय ‘मीडिया गिरोह’ने किया खिलाडियोंका किया अपमान
३१ जुलाई, २०२१
टोक्योमें चल रहे ‘ओलम्पिक २०२०’में भारतीय तीरन्दाज दीपिका कुमारी ‘क्वार्टर अन्तिम ‘मैच’में पराजय होनेके पश्चात ‘ओलम्पिक’से बाहर हो गईं । इस अवसरपर चर्चित अङ्ग्रेजी समाचार पत्र ‘टाइम्स ऑफ इण्डिया’ने यह समाचार प्रकाशित करनेके लिए तीरन्दाज दीपिका कुमारीके लिए बेहद अपमानजनक शब्दावलीका प्रयोग किया ।
भारतीय तीरन्दाज दीपिका कुमारी ‘टोक्यो ओलम्पिक, २०२०’में भारतका प्रतिनिधित्व कर रहीं थीं । दीपिका अपने कौशलका प्रदर्शन करते हुए ‘क्वार्टर फाइनल राउंड’तक पहुंचीं, परन्तु उसके पश्चात ‘क्वार्टर फाइनल मैच’में ‘कोरियाई’ खिलाडी एन सेनसे जीत नहीं सकीं ।
उल्लेखनीय है कि ‘टाइम्स’ समूह पूर्वमें भी इस प्रकारके कुकृत्य कर चुका है । ‘टाइम्स ऑफ इण्डिया’ पूर्वमें भी यौन शोषणमें लिप्त मौलानाओंको साधू तथा तान्त्रिक लिखकर अजेन्डावादी पत्रकारिता चलाता रहा है । ये वही गिरोह हैं, जो समय समयपर भगवा गमछेको ‘वायरस’ बताते हुए ‘रिपोर्टिंग’ कर चुका है ।
स्वयंके देशको अपमानित करना, यह भारतीय ‘मीडिया’ गिरोहके अतिरिक्त और कौन कर सकता है ? ऐसे लज्जाहीन वामपन्थी समूह भारतमें अस्तित्वमें हैं, यह हमारे लिए लज्जाका विषय है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply