सतीश बनकर हिन्दू युवतीसे विवाह कर रहा था २ बच्चोंका पिता टीपू, ‘ट्रू कॉलर’से पकडा गया 


२७ फरवरी, २०२१
      आरोपितका अभिज्ञान (पहचान) ३० वर्षीय टीपू सुल्तानके रूपमें हुआ है, जिसका विवाह सात वर्ष पूर्व हो चुका है और उसके दो बच्चे भी हैं । टीपू मूल रूपसे झारखंडमें देवघर स्थित पलाजोरी थाना क्षेत्रके अन्तर्गत धवन रामपुर गांवका रहनेवाला है । पुलिसके अनुसार, टीपू सुल्तानने लगभग ६ माह पूर्व एक स्थानीय ‘मॉल’में जनपदके मसानजोर थानान्तर्गत पटसीमला गांवकी एक १९ वर्षीय लडकीके साथ धनबादके सतीश रायके रूपमें मित्रता हुई थी ।
आरोपी टीपूने न केवल अपना अभिज्ञान हिन्दूके रूपमें बताया, वरन अपने स्नातक होनेका भी प्रतिवाद (दावा) किया । मसानजोर पुलिस ‘स्टेशन’के अधिकारी विजय कुमार सिंहके अनुसार, टीपूने युवतीको प्रभावित करनेके लिए उससे कहा कि वह ‘पेट्रोल पंप’का स्वामी है और ‘हॉर्लिक्स’के ‘डीलर’के रूपमें भी कार्य करता है । पुलिसने बताया कि दोनोंने अपनी वार्ताके प्रथम दिवस ही चलभाष क्रमाङ्क ही साझा कर लिए थे ।
       जिहादी धर्मपरिवर्तन एवं लव-जिहादके लिए कुछ भी करने एवं किसी भी सीमातक जानेको सज्ज रहते हैं; परन्तु वामपन्थी मीडिया एवं राजनीतिक दल ‘वोट बैंक’के प्रलोभनमें धर्मनिरपेक्षता रूपी उपनेत्र (चश्मा) पहनकर अन्धे हो गए हैं । लव जिहादके विरुद्ध एक सशक्त विधानकी राष्ट्रीय स्तरपर कितनी आवश्यकता है ? वह इन प्रसंगोंसे ज्ञात होता है । विगत दिनों भाजपा शासित कुछ प्रदेशोंने इस प्रकारके विधान बनाए भी हैं; परन्तु तथाकथित उदारवादी धर्मनिरपेक्ष लोग आए दिन इन राज्य शासन एवं इस इस विधानके विरुद्ध विष वमन करते रहते हैं । आशा है झारखण्ड शासन कठोर कार्यवाही करेगा और दोषीको काराग्रहमें पहुंचाएगा । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution