बंगालमें चुनावी विजयके पश्चात एक और भाजपा कार्यकर्ताके घरपर ‘टीएमसी गुंडों’का आक्रमण
०३ मई, २०२१
पश्चिम बंगालमें रविवारको भाजपा कार्यकर्ता विश्वनाथ धरके घरपर ‘टीएमसीके गुंडों’ने आक्रमण किया । यह घटना पश्चिम बंगालके उत्तर २४ परगना जनपदमें पनिहाटी नगरपालिकाके घोला मल्लिकपारामें हुई । राज्य विधानसभा चुनावोंमें ‘टीएमसी’के विजय होनेके पश्चात ‘टीएमसी’के उपद्रवियोंने कई भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकोंकोपर आक्रमण किया । रविवारको ‘टीएमसीके गुंडों’ने धरके घरमें तोडफोड की और उनकी सम्पत्तिको हानि पहुंचाकर ‘नकदी’ एवं आभूषणोंकी लूटपाट की ।
उल्लेखनीय है कि २ मईको भाजपा कार्यकर्ता अभिजीत सरकारकी कथित रूपसे ‘टीएमसी’की भीडद्वारा हत्या की गई थी । हत्यासे कुछ क्षण पूर्व अभिजीत सरकारने ‘फेसबुक लाइव’के माध्यमसे अपनी बात रखी थी । उन्हें पता भी नहीं था कि फेसबुकपर ‘लाइव’ कैसे आते हैं; किन्तु उन्होंने किसी प्रकार ‘वीडियो’ बनाया और बताया कि ‘टीएमसीके गुंडे’ निरन्तर ‘बमबारी’ कर रहे थे और उन्होंने उनके घर और कार्यालयको नष्ट कर दिया और कुत्तेके ५ शावकोंको मारा गया ।
वहीं भारतीय जनता पार्टीकी छात्र इकाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषदके कार्यालयमें मां काली तथा हनुमानजीकी मूर्तियोंको भी खण्डित किया गया है । बंगालमें वामपन्थी तथा कांग्रेसके कार्यकर्ता भी हिंसाका लक्ष्य है । वैज्ञानिक गोबर्धनदास परिवार सहित अपने घरमें बन्द हैं, उनके घरको भी घेरकर ‘टीएमसी’के गुण्डोंने बम फेंके फेंके हैं ।
केन्द्र शासन शीघ्र बंगालके हिन्दुओंकी रक्षाके ठोस उपाय करे अथवा राज्यमें राष्ट्रपति शासन लगाकर हिन्दुओंको सुरक्षा प्रदान करे, अन्यथा देश क्षमा नहीं करेगा । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply