CPI और TMC की लडाईमें हुआ बंगालके मन्त्री जाकिर हुसैनपर बमसे आक्रमण
१९ फरवरी, २०२१
पश्चिम बंगाल शासनमें उप श्रममन्त्री जाकिर हुसैन और कुछ अन्य लोगोंपर बुधवार देर रात मुर्शिदाबाद जनपदके निमतिता रेलवे स्थानकपर प्राणघातक आक्रमण हुआ । इसमें मन्त्री और कुछ अन्य लोग घायल हुए हैं । घटनाकी जांच कर रहे रेल मन्त्रालयके लोगोंका कहना है कि इस धमाकेके पीछेका कारण तृणमूल कांग्रेसके कार्यकर्ताओंकी पारस्परिक कलह है ।
जाकिर हुसैन कोलकाता जानेके लिए यहां पहुंचे थे । जब वह अपनी ‘ट्रेन’की प्रतीक्षा कर रहे थे, तभी अज्ञात लोगोंने मन्त्रीपर बमसे आक्रमण कर दिया । इस बममें मन्त्री सहित ‘पार्टी’के लगभग २२ कार्यकर्ताघायल हुए हैं ।
उल्लेखनीय है कि जाकिर हुसैनने २०१७में दो टीएमसी सदस्योंके विरुद्ध पुलिसमें परिवाद प्रविष्ट किया था, जो उन्हें मारनेकी धमकी दे रहे थे ।
‘रेलवे’ने प्रकरणको लेकर आगे कहा कि पश्चिम बंगाल शासनको राज्यमें विधान व्यवस्थाकी स्थितिको और सुचारू करना चाहिए । यह अराजकता ‘ट्रेन’ संचालनको भी बाधित कर सकती है और परिणामस्वरूप सामान्य जनताको असुविधा हो सकती है ।
पश्चिम बंगाल शासनमें अनेक घटनाएं और अपराध हो रहे हैं, कि वहांकी शासन व्यवस्थापर प्रश्नचिह्न लग गया है । जिस राज्यमें स्वयं राज्यकर्ता ही सुरक्षित नहीं हैं, वहां जनताकी क्या स्थिति होगी ? यह विचारणीय है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply