टीएमसी विधायक सत्यजित बिस्वासकी हत्या, कुछ दिवस पूर्व ममता शासनमें भ्रष्टाचारके विरुद्घ उठाई थी आवाज !!


फरवरी १०, २०१९



तृणमूल कांग्रेसके विधायक सत्यजित बिस्वासकी गोली मारकर हत्या कर दी गई है । सत्यजित बिस्वास बंगालके नादिया जनपदकी कृष्णागंज सीटसे विधायक थे, और वो अपने क्षेत्रमें काफी प्रसिद्ध भी थे, वो एक युवा नेता थे और जिनका कुछ समय पूर्व ही विवाह हुआ था ।

शनिवार, ९ फरवरीकी सन्ध्याको उनकी गोली मारकर हत्या की गई है, जब वे सरस्वती पूजाके एक कार्यक्रममें सम्मिलित हो रहे थे, तैयारियां चल रही थी, और उनपर अज्ञात लोगोंने गोली चलाई और उनकी हत्या कर दी गई ।

गत दिवसोंमें सत्यजित बिस्वासने प्रशासनकी बैठकमें भ्रष्टाचारका प्रकरण उठाया था और आज उनकी हत्या कर दी गई !

 

सत्यजित बिस्वास मतुआ समाजसे थे, इस समाजके लोग बीजेपीकी ओर आकर्षित हो रहे हैं और सत्यजित एक प्रसिद्व नेता भी थे, युवा और भ्रष्टाचार विरोधी थे ।

 

उनकी हत्या देसी कट्टेसे की गई है । सूचनाके अनुसार जिस स्थानपर आक्रमण हुआ, आक्रमणकारी वहीं एक कट्टा छोडकर भी भागे, सम्भवतः कट्टा वहीं गिर गया । इस प्रकरणमें अब राजनीती भी होगी; परन्तु यह सत्य है कि उन्होंने कुछ दिवस पूर्व भ्रष्टाचारका प्रकरण उठाया था और शासन तो तृणमूलका ही है !

 

“बंगालमें अबतक हिन्दुओं, भाजपा कार्यकर्ताओं व नेताओंकी हत्या होती थी और अब भाजपाके समर्थनमें आनेवाले नेताओंको भी मारा जा रहा है ! ममता बैनर्जी क्या इसपर उत्तर देंगी या कार्यवाहीका ढोंग करेंगी ? बंगालकी इस विकट परिस्थितिसे उभारनेके अब वहां शासन परिवर्तन करनेकी आवयकता है !” – सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : दैनिक भारत



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution