‘टोल प्लाजा’ अवरुद्ध करते आन्दोलनकारियोंपर टूटी ‘पुलिस’की लाठी, क्रोधित टिकैतने किया विषवमन
२८ अगस्त, २०२१
हरियाणाके करनाल क्षेत्रमें ‘टोल प्लाजा’पर धरना देने और ‘टोल’ अवरुद्ध करनेके पश्चात उपद्रव फैलानेको लेकर ‘पुलिस’द्वारा किसानोंपर ‘लाठीचार्ज’ किया गया । किसान नेता ‘पुलिस’की कई चेतावनियोंके पश्चात भी स्थान रिक्त नहीं कर रहे थे, इस कारण ‘पुलिस’को यह पग उठाना पडा ।
देशकी संसदद्वारा पारित किए गए एवं राष्ट्रपतिद्वारा मान्यता प्राप्त, ३ किसान बिलोंको लेकर प्रायः एक वर्षसे कथित किसान देहलीकी सीमाओंको घेरे बैठे हैं । ऐसेमें शासनद्वारा विभिन्न अवसरोंपर किसानोंसे वार्ता करनेका प्रयास किया गया है; परन्तु प्रत्येक बार ही यह प्रयास विफल रहा है ।
हरियाणाके ही करनाल क्षेत्रमें कालिका-जिरकापुर ‘हाईवे’के सूरजपुर ‘टोल प्लाजा’पर अनेक बार चेतावनी देनेके पश्चात भी जब प्रदर्शनकारी उक्त स्थानसे नहीं हटे एवं विरोध करते रहे तो ‘पुलिस’को ‘लाठीचार्ज’ करना पडा । बताया जा रहा है कि करनालमें शनिवारको ‘भाजपा’की बैठक थी और इसमें मुख्यमन्त्री खट्टर भी सम्मिलित हुए थे ।
जो किसान अपने देशका हित करनेके स्थानपर उपद्रव फैलाते हैं; उन्हें तो दण्ड मिलना ही चाहिए । ऐसे लोग दण्ड दिए बिना समझते ही नहीं है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply