ईसाई समुदायने हिन्दू महिलाको धर्मान्तरण हेतु किया प्रताडित, मना करनेपर बेटीका किया यौनशोषण
५ सिंतबर, २०२१
झारखंडके गुमला जनपदमें ईसाइयोंने, हिन्दू महिलाका बलपूर्वक धर्मान्तरण करनेका प्रयास किया है । इस समुदायके विरुद्ध हिन्दू महिलाने प्राथमिकी प्रविष्ट करवाई है कि ईसाई समुदायने उसकी बेटीसे दुष्कर्म किया है । गुमला जनपदकी पुलिसने महिलाद्वारा लिखित आधारपर, विभिन्न धाराओं तथा तथा ‘पॉक्सो’ अधिनियमके अन्तर्गत प्रथमिकी प्रविष्ट कर दी है । गुमला गांव, वहांके ईसाइयों तथा उग्रवादी वामपन्थियोंसे प्रभावित रहा है । इसी गांवके दस लोगोंके विरूद्ध प्राथमिकी प्रविष्ट करवाई है । ईसाई समुदायके लोगोंने उनके घरपर आकर, ईसाई धर्म अपनानेपर बल दिया; किन्तु मना करनेपर उन्होंने महिलाके वस्त्र फाड दिए और उसकी बेटीसे दुष्कर्मकर यौन शोषण किया । उसकी बेटीके वस्त्र फाड डाले और कहा कि वे उसकी बेटीसे विवाह करके उसे ईसाई बना देंगे । गांवके ईसाइयोंको भी उन्होंने महिलाके विरुद्ध भडकाया ।
विभिन्न राज्योंके ईसाई समुदायके प्रचारक, वहांके हिन्दुओंको येन-केन-प्रकारेण, ईसाई धर्ममें परिवर्तित करनेके लिए लिए कष्ट दे रहे हैं । ऐसे देशद्रोहियोंको केन्द्र शासनद्वारा कठोर दण्ड दिया जाना चाहिए और उन्हें देशसे बाहरका मार्ग दिखाना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply